मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दंपति हादसे का शिकार, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

On: July 19, 2026 7:33 PM
Follow Us:
IMG 20260719 WA00361
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

गिरिडीह/बगोदर। गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए रांची ले जाने के दौरान पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, बगोदर थाना क्षेत्र के अटका स्थित लक्षी बागी के समीप ईश्वर मेहता और उनकी पत्नी इंद्री देवी खेत में काम करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल दोनों घायलों को बगोदर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार, रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही ईश्वर मेहता ने दम तोड़ दिया। वहीं उनकी पत्नी इंद्री देवी का इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा चालक के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!