📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जमशेदपुर से भारी संख्या में प्रदर्शन कार्यक्रम में रांची पहुंचे कांग्रेसजन।

On: June 21, 2024 10:03 PM
Follow Us:
congresh

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यालय

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा विशाल प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जमशेदपुर से जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में 70 कारों के काफिला पर सवार होकर भारी संख्या में जमशेदपुर से रांची के शहीद चौक पहुंचे कार्यकर्ता बरसात होने के बावजूद कांग्रेसजनों का उत्साह बना रहा और विरोध मार्च एवं प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाकर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राज भवन पहुंचकर प्रदर्शन को सफल बनाया।

यह भी पढ़े :टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के एचबीटीएल क्षेत्र में कमेटी मेम्बर का चुनाव संपन्न

---Advertisement---
Netaji Advertisement

प्रदर्शन कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर ने किया तथा माननीय मंत्री बना गुप्ता ने प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जमशेदपुर से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने पर जिला अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है नीट यूजी के परीक्षा में भारी संख्या में गोलमाल की गई तथा भ्रष्टाचार को संगठित तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। इसका विरोध जोरदार ढंग से किया गया।

congresh

विरोध मार्च एवं प्रदर्शन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, बृजमोहन गुप्ता, बृजेंद्र तिवारी, अवधेश सिंह, आनंद मय पत्रा, उदय कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार, अरुण कुमार सिंह, रविंद्र शर्मा, भारत यात्री अमरजीत नाथ मिश्रा, ज्योति मिश्रा, नलनी कुमारी अध्यक्ष महिला कांग्रेस, एनएसयूआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह, यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी सन्नी सिंह, निखिल तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष धर्मा राव, प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष संजय घोष, प्रखंड अध्यक्ष अतुल गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष बबुआ झा, सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़े :करीम सिटी कॉलेज बी.एड. संकाय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन।

केंद्र सरकार के भ्रष्टाचारी नीति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन में हिस्सा लेकर आक्रोश व्यक्त किया साथ ही प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के आंख के नीचे बार-बार परीक्षाओं में भष्टाचार हो रहे हैं। यह चिंता का विषय है। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रव्यापी स्तर पर विरोध कर रही है ।

भवदीय
संजय सिंह आजाद
उपाध्यक्ष
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment