
जमशेदपुर: जमशेदपुर सिविल डिफेंस के चीफ़ वार्डनर शकील अनवर खान, जिनकी उम्र 58 साल थी, कोलकाता में इलाज के दौरान उनका इंतेक़ाल हो गया। उनका इलाज कोलकाता में पिछले एक महीने से चल रहा था। इस खबर के सुनते ही, ह्यूमन वेल्फेयर ट्रस्ट के दफ्तर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से ट्रस्टी सैयद आसिफ अख्तर, अध्यक्ष मतीन उल हक अंसारी, मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान, शाहिद परवेज और मोइनुद्दीन अंसारी ने गहरे दुख का इज़हार किया। उनके जनाज़े की नमाज 5 मार्च ज़ोहर के बाद मदीना मस्जिद के पास अदा की जाएगी और सुपुरते ख़ाक ज़ाकिर नगर कब्रिस्तान में किया जाएगा। इस दुखद समाचार के सुनते ही शहर के जाने-माने लोग खालिद इकबाल, रियाज शरीफ़, सनाउल्लाह अंसारी, तारिक आलम, अंसार, फैयाज, शाहनवाज और आसिफ ने भी दुख का इज़हार किया, और दुआ की कि अल्लाह उन्हें जन्नतुल फिरदौस में जगह दें।

पढ़ें खास खबर:
महिला का सम्मान करने से समाज की सभी महिलाओं को बल मिलता है – कुमुद झा








































