📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

चुनावी मोड में काम करें भाजमो कार्यकर्ता: सरयू राय

On: February 26, 2024 9:39 PM
Follow Us:
चुनावी मोड में काम करें भाजमो कार्यकर्ता: सरयू राय

जमशेदपुर 26 फरवरी, 2024: भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने रविवार को कहा कि अब भारतीय जनतंत्र मोर्चा को चुनावी मोड में आना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा की 10 मार्च को जमशेदपुर में जो प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हो रहा है, उस सम्मेलन में हम लोग लोकसभा और विधानसभा में चुनाव लड़ना है अथवा नहीं इसके संदर्भ में ज्यादा गंभीरता पूर्वक चर्चा करेंगे। श्री राय बारीडीह स्थित कार्यालय में भारतीय जनतंत्र मोर्चा की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। श्री राय ने कहा कि बीते 4 साल में उन्होंने विधानसभा में कितने सवाल पूछे, कितनों का जवाब मिला जवाब आधे अधूरे थे या पूर्ण थे इन सब की जानकारी भारतीय जनतंत्र मोर्चा के हर सदस्य को होनी चाहिए ताकि जब वह जनता के बीच जाएं तो उनके पास मोटा तर्क हो।

सरयू राय ने कहा कि अभी तक भारतीय जनतंत्र मोर्चा एक परिवार के रूप में काम कर रहा था। अब भारतीय जनतंत्र मोर्चा को राजनीतिक दल के रूप में काम करना होगा। लोकसभा का चुनाव आ रहा है जिसमें हमें अपनी ताकत परखने का मौका मिलेगा। यह नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में अहम भूमिका निभाएगा। सरयू राय ने कहा कि कई लोग भारतीय जनतंत्र मोर्चा से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं। 35 से 40 लोग विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं। 10 मार्च को प्रदेश स्तरीय बैठक में इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मीटिंग की शुरुआत में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि 10 मार्च के सम्मेलन के लिए कुछ समितियां बनाई जानी हैं। उन्होंने बताया कि अतिथियों का स्वागत जिला और प्रदेश के पदाधिकारी करेंगे। उन्होंने बताया कि राजनीतिक प्रस्ताव बनाने का काम अजय जी और मुकुल जी करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी चंद्रशेखर जी को दी गई है। बैनर और होर्डिंग की जिम्मेदारी धर्मेंद्र जी को दी गई है। आकाश, अमरेश और नीरज साहू प्रेस की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रकाश जी जल की जिम्मेदारी संभालेंगे। निमंत्रण पत्र बांटने की जिम्मेदारी सभी मंडलों में गठित सम्मेलन समिति की होगी। नगर सजावट,स्थान सजावट, सुरक्षा आदि की जिम्मेदारी भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा को दी गई है। उन्होंने बताया कि 10 मार्च को सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक पंजीयन और नाश्ता आदि की व्यवस्था होगी। कार्यक्रम 11:00 बजे से प्रारंभ हो जाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment