मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

चक्रधरपुर की बेटी सोफिया परवीन ने रचा इतिहास, 95.40% अंक के साथ जिले में छठा स्थान

On: April 25, 2026 7:59 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर की बांग्लातांड वार्ड संख्या 19 की रहने वाली छात्रा सोफिया परवीन ने मैट्रिक परीक्षा में 95.40% अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। उन्होंने पूरे जिले में छठा स्थान और चक्रधरपुर में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से इलाके में गर्व और खुशी का माहौल है।

सोफिया की इस उपलब्धि पर वार्ड संख्या 19 की पार्षद जहाँ आरा ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोफिया की सफलता पूरे वार्ड के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सम्मान समारोह में सोफिया के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें समाजसेवी दानिश ज़ेब की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने सोफिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सोफिया की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों और सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और समर्पण से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी सफलता से न केवल परिवार, बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है और लोग उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment