मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

चक्रधरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता : ब्राउन शुगर की खरीद–फरोख्त में एक युवक गिरफ्तार, 68 पुड़िया बरामद

On: December 4, 2025 4:22 PM
Follow Us:
The News Frame 6

चक्रधरपुर ( जय कुमार ) : चक्रधरपुर थाना पुलिस ने बुधवार देर रात नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर की खरीद–फरोख्त के आरोप में गिरफ्तार किया है।

दिनांक 03 दिसंबर 2025 को रात करीब 8:45 बजे थाना प्रभारी को सूचना मिली कि टोकलो रोड (केनाल मोड़) के पास युवक राजा सिंह ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि और कार्रवाई के लिए पुलिस ने सनहा दर्ज करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

छापामारी और गिरफ्तारीटीम रात 9:15 बजे के करीब राजा सिंह के घर पहुंची और विधि अनुसार छापामारी की। तलाशी के दौरान राजा सिंह के मोबाइल के बैक कवर से कुल 68 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसमें 17 लाल पुड़िया और 51 सफेद पुड़िया शामिल हैं। बरामद नशे का कुल वजन 7.57 ग्राम बताया गया है।

बरामद सामान

◾68 पुड़िया ब्राउन शुगर

◾मोबाइल फोन

◾मोटरसाइकिल (JH06T 6418, RTR-160 अपाचे)

छापामारी दल :-

थाना प्रभारी पु.नि. अवधेश कुमार के नेतृत्व में टीम में शामिल थे —
पु.अ.नि. प्यारे हसन, सुनील कुमार पांडेय, अंजारुल हक, स.अ.नि. दिलीप कुमार, स.अ.नि. बिरबल चौबे सहित पुलिस बल।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी राजा सिंह का पूर्व में भी नशा कारोबार का इतिहास रहा है। उसे 20 दिसंबर 2024 को चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 145/2024 में ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया था। उस मामले में 16 फरवरी 2025 को आरोपपत्र समर्पित हुआ था और वर्तमान में वह जमानत पर था।

पुलिस ने आरोपी को पुनः गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

Add A Heading 12 3

Chitrakoot गैंगरेप मामला नकली वनकर्मी बनकर छात्रा से दरिंदगी मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

TNF 2 2

रक्षक ही बना भक्षक? Gorakhpur में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या CCTV फुटेज के आधार पर पुलिसकर्मी हिरासत में

Untitled Design 5 12

Jamnagar हत्याकांड जहरीली शराब में साइनाइड मिलाकर पति की हत्या का आरोप दो साल बाद खुला सनसनीखेज मामला

Untitled Design 4 9

Jamshedpur में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा युवक घायल मिला दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप

IMG 20260730 150620

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 9.2 किलो गांजा, नकदी व बाइक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!