📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

कलकत्ता के आर जी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी: एक माह बीतने पर भी न्याय का इंतजार

On: September 10, 2024 1:35 PM
Follow Us:
कलकत्ता के आर जी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी: एक माह बीतने पर भी न्याय का इंतजार, साकची स्थित IMA कार्यालय में एकजुट हुए शहर के डॉक्टर.

जमशेदपुर, 09 सितंबर 2024: कलकत्ता के आर जी कर अस्पताल में रात की ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर अभया के साथ हुई दरिंदगी और बलात्कार की घटना को एक महीना बीत चुका है, लेकिन न्याय अब तक नहीं मिल पाया है। यह भारतीय न्याय व्यवस्था पर एक गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। इसी मुद्दे पर आज साकची स्थित IMA कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहर के कई प्रमुख डॉक्टरों ने भाग लिया।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि महिला डॉक्टरों को रात में भी अपनी सेवाएं देनी पड़ती हैं, फिर भी उनके साथ इस प्रकार का अमानवीय कृत्य होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 30 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभया के हत्यारे अब भी कानून की गिरफ्त से बाहर हैं। डॉक्टरों ने मांग की कि इस मामले को जल्द से जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से निपटाया जाए और अपराधियों को कड़ी सजा दी जाए।

डॉक्टरों ने कहा कि निर्भया को न्याय मिलने में 12 साल का समय लग गया था, अब सवाल यह है कि अभया को न्याय मिलने में और कितना वक्त लगेगा? समाज में अपराधियों के लिए एक मजबूत संदेश जाना चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों में डर पैदा हो। इसके साथ ही, डॉक्टरों ने यह भी कहा कि मोबाइल में पोर्न सामग्री को पूरी तरह से बंद किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे बच्चों में अश्लील मानसिकता पनप रही है और समाज में विकृतियां बढ़ रही हैं।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।

महिलाओं की सुरक्षा पर गहरा सवाल:

डॉक्टरों का कहना था कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियान तब तक बेकार हैं, जब तक बेटियों को समाज में सुरक्षा नहीं मिलती। जब अस्पताल जैसी जगह, जो डॉक्टरों का घर और मंदिर मानी जाती है, वहां इस तरह की घटनाएं होंगी तो कोई भी महिला डॉक्टर कैसे अपनी जिम्मेदारी निभाएगी? अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

डॉक्टरों ने यह भी कहा कि समाज में 6 महीने से लेकर 80 साल तक की महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। हमें अपनी सोच और मानसिकता बदलनी होगी। बच्चों की सही परवरिश और उन्हें सम्मान का पाठ पढ़ाना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना हों।

THE NEWS FRAME

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टरों ने की कड़ी सजा की मांग:

जमशेदपुर ऑब्सटेट्रिक्स एवं गायनेकोलोजिस्ट सोसाइटी (जोग्स) के स्त्री रोग विशेषज्ञों ने फेडेरेशन ऑफ आब्सट्रेटिक एंड गाइनेकोलॉजिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय आवाहन पर IMA हॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इसमें जोग्स के प्रेसिडेंट डॉ. बिनोद अग्रवाल, डॉ. सरिता कुमारी, डॉ. स्वाति सिंघल, डॉ. वलसला, डॉ. आशा गुप्ता, डॉ. सौरभ चौधरी, डॉ. रंजना जोशी, डॉ. वनिता सहाय, डॉ. रेणुका चौधरी सहित अन्य कई स्त्रीरोग विशेषज्ञ उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि अभया के मामले में अपराधियों को शीघ्र और कठोर सजा दी जाए और अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए समाज को एकजुट होना पड़ेगा और दोषियों को कानून के दायरे में लाकर सख्त सजा दिलाई जाए।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment