मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

BPTS दामोदर को पुनः प्रदूषित कर रहा है: सरयू राय

On: August 4, 2025 7:34 PM
Follow Us:

राँची/बोकारो: थर्मल पावर स्टेशन पुनः दामोदर नद को प्रदूषित कर रहा है। कोनार और दामोदर नद के संगम पर स्थित इसके पावर प्लांट से निकलनेवाले राख और छाई ऐश पौण्ड में जाने के बदले सीधे कोनार नदी में गिराई जा रही है, जिससे दामोदर नद का भारी मात्रा में प्रदूषण हो रहा है।

बोकारो थर्मल के जागरूक नागरिकों ने मुझे इसका विडियो और फोटो भेजा है, जो परेशान करने वाला है।

BPTS ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो मामला एनजीटी में उठायेंगे: सरयू राय

---Advertisement---
Netaji Advertisement

श्री सरयू राय ने कहा कि मामले की सूचना बोकारो जिला के उपायुक्त को दिया है और बोकारो थर्मल पावर प्लांट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। चुंकि जिला के उपायुक्त जिला पर्यावरण समिति के अध्यक्ष होते हैं और जल प्रदूषण अधिनियम के अंतर्गत प्रदूषण फैलाने वाले पर उन्हें कार्रवाई करने का व्यापक अधिकार है।

बोकारो के उपायुक्त ने ठोस और सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन

दूरभाष पर हुए वार्ता में बोकारो जिला के उपायुक्त ने मुझे बताया कि उन्होंने इस बारे में कार्रवाई आरंभ करने के लिए बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दे दिया है और बोकारो थर्मल पावर प्लांट को भी चेतावनी देते हुए कहा है कि वे दामोदर नद का प्रदूषण रोके।

उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2004 में जब मैंने दामोदर बचाओ आंदोलन आरंभ किया था तो उस समय कोनार और दामोदर को प्रदूषित करने वाले औद्योगिक संस्थानों में सबसे बड़ी भूमिका बोकारो थर्मल पावर प्लांट की थी।

उस समय पावर प्लांट की राख, छाई, तेल सीधे कोनार के माध्यम से दामोदर में पावर प्लांट डालता था। काफी दबाव देने के बाद उन्होंने अपना अलग ऐश पौण्ड बनाया। तब से बोकारो थर्मल पावर प्लांट से दामोदर नद का प्रदूषण शून्य हो गया था। दुखद आश्चर्य है कि उन्होंने फिर से प्रदूषण फैलाने के पुराने तरीकों को अपनाया है।

THE NEWS FRAME

श्री राय ने बताया कि गत वर्ष बोकारो थर्मल के ऐश पौण्ड की दीवार टूट जाने के कारण पावर प्लांट का राख, छाई आदि सीधे कोनार-दामोदर में जाने लगा। मैंने स्थल निरीक्षण कर यह मामला उठाया तो डीवीसी मुख्यालय से जाँच टीम आई। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में दामोदर को प्रदूषित करने वाली कोई गतिविधि बोकारो थर्मल पावर प्लांट नहीं करेगा। आश्चर्य है कि आश्वासन के बावजूद विगत दो दिन से बोकारो थर्मल पावर प्लांट तेज गति से कोनार और दामोदर को प्रदूषित कर रहा है।

उन्होंने बोकारो थर्मल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बोकारो थर्मल पावर प्लांट का प्रदूषण नहीं रूकता है तो इस मामले को एनजीटी के समक्ष उठाया जाएगा। साथ ही विश्वास जताया कि बोकारो के उपायुक्त सख्त कार्रवाई करेंगे और पावर प्लांट के प्रबंधन पर अर्थदण्ड लगाऐंगे तथा उसके उपर आपराधिक मुकदमा दायर करेंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment