मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

भाजपा ने डॉ. अजय कुमार पर लगाया राजनीतिक अवसरवाद और दिवालियापन का आरोप

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 4, 2024 10:01 PM
Follow Us:
भाजपा ने डॉ. अजय कुमार पर लगाया राजनीतिक अवसरवाद और दिवालियापन का आरोप
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर: कालीमाटी रोड के किनारे लगे पेड़ों पर पूर्व सांसद और कांग्रेसी नेता डॉ. अजय कुमार द्वारा स्वयं के नाम का बोर्ड लगाए जाने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने तीखा हमला बोला है। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसे डॉ. अजय कुमार की राजनीतिक अवसरवादिता और दिवालियापन की निशानी बताया।

Netaji 3

सुधांशु ओझा ने कहा, “डॉ. अजय कुमार, जो जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा करने में पूरी तरह विफल रहे हैं, अब टाटा ट्रस्ट द्वारा किए गए कार्यों पर अपना नाम चस्पा कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। यह अत्यंत निंदनीय है कि ऐसे पेड़ों पर, जिनके संरक्षण और संवर्धन में उनका कोई योगदान नहीं रहा, डॉ. अजय कुमार ने अपने नाम का बोर्ड लगवाकर अपनी छवि चमकाने का प्रयास किया है।”

यह भी पढ़ें : वीणापाणि पाठशाला का द्वितीय वार्षिक समारोह संपन्न।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. अजय कुमार जमशेदपुर की राजनीति में अपनी पहचान बनाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अजय कुमार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर मनगढ़ंत और बेतुकी बयानबाजी कर केवल राजनीतिक माइलेज लेना चाहते हैं।

ओझा ने कोरोनाकाल के दौरान डॉ. अजय कुमार की गैरमौजूदगी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “जब जमशेदपुर की जनता को सबसे अधिक मदद की आवश्यकता थी, तब डॉ. अजय कुमार पूरी तरह से गायब रहे। उन्होंने जनता की समस्याओं से हमेशा मुंह मोड़ा है, जबकि भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के सदस्य उस समय जनता की सेवा में लगे रहे। अब जब चुनाव नजदीक हैं, तब अजय कुमार फिर से सक्रिय हो गए हैं।”

यह भी पढ़ें : झारखंड में मंडी टैक्स की चर्चा पर सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स का विरोध, रांची में व्यापारी संगठनों की बैठक में उठे मुद्दे

सुधांशु ओझा ने डॉ. अजय कुमार पर टाटा ट्रस्ट जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के कार्यों का अनैतिक श्रेय लेने का आरोप लगाते हुए कहा, “यह कृत्य न केवल डॉ. अजय कुमार की राजनीतिक पैंतरेबाज़ी को उजागर करता है, बल्कि उनकी नैतिक दिवालियापन को भी दिखाता है।”

अंत में, ओझा ने कहा कि जमशेदपुर की जागरूक जनता अब ऐसे धोखेबाज नेताओं को भली-भांति पहचान चुकी है और समय आने पर उन्हें करारा जवाब देगी। “जनता अब इनके असली चेहरे को पहचान चुकी है और इन्हें राजनीति से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार है,” उन्होंने कहा।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied