📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भाजमो बिरसानगर पूर्वी की बैठक संपन्न. महत्वपूर्ण विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए क्षेत्र भ्रमण करेंगे कार्यकर्ता.

On: May 29, 2024 8:51 PM
Follow Us:
भाजमो

 जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र मोर्चा बिरसानगर पूर्वी मंडल की संगठनआत्मक बैठक मंडल अध्यक्ष शंकर कर्मकार की अध्यक्षता में बिरसानगर स्थित संडे मार्केट स्थित मैदान में हुई. बैठक में बिरसानगर पूर्वी क्षेत्र में पिछले 4 वर्षों में विधायक सरयू राय के अनुशंसा से हुए विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा हेतु आगामी 30 में से लेकर 3 जून तक क्षेत्र भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लेने का निर्णय लिया गया.

यह भी पढ़े :जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक, मतगणना के तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

---Advertisement---
Netaji Advertisement

तय हुआ कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों से उनके क्षेत्र के विकास कार्यों के संबंध में वार्ता स्थापित की जाएगी और उनके क्षेत्र में शेष रह गए विकास कार्यों की सूची भी बनाई जाएगी. मंडल के सभी युवा, महिला, अनुसूचित जाति, जनजाति के कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी प्रदान की गई.

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने संगठन के विस्तार कर प्रत्यक्ष क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने पर जोर दिया एवं कहा कि पूर्वी विधानसभा में विकास कार्य पिछले 4 वर्षों में बेहद ही तीव्र गति से हुए हैं जोकि विधायक श्री सरयू राय की दूरदर्शिता का ही परिणाम है.

यह भी पढ़े :जिला निर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में हुई मतगणना को लेकर प्रथम रेंडमाइजेशन

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे मंडल के प्रसनजीत सिंह, सरस्वती खमरी, बलदेव सिंह, राजू लोहार, संजय कालिंदी, विकास सरकार, राजू कर्मकार,कमल बेड़ा, आरती चौबे, अजीत दे, अजय कुमार, विजय सिंह, कराई नायक, बेस नारायण टुडू, दिखा महानदी, जानकी, भानु देवी, रीता देवी जय देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment