📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सावधान रहें सतर्क रहें, भटके हुए तेंदुआ के रेस्क्यू में वन विभाग की टीम को सहयोग करें

On: March 29, 2024 5:11 PM
Follow Us:
सावधान रहें सतर्क रहें, भटके हुए तेंदुआ के रेस्क्यू में वन विभाग की टीम को सहयोग करें

जमशेदपुर: दिनांक 29.03.2024 को कदमा स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में एक तेन्दुआ देखा गया है, जिसके उपरान्त वन विभाग के द्वारा बचाव अभियान के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बचाव अभियान के लिए आवश्यक संयत्रों की व्यवस्था की जा चुकी है। ऐसी परिस्थिति में तेन्दुआ से जान-माल की सुरक्षा हेतु निम्नलिखित सावधानियों बरतने की अपील की गई है:-

(1) बच्चों को घर के बाहर अकेले न छोडें।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

(2) रात्रि के समय किसी भी प्रयोजन के लिए घर से बाहर कम से कम चार-पाँच वयस्क व्यक्तियों के समूह में निकलें।

(3) मवेशियों को चारागाह में ले जाने समय कम से कम चार-पाँच वयस्क व्यक्तियों के समूह में जायें।

(4) मवेशियों के गले में ध्वनि उत्पन्न करने वाले उपकरण का प्रयोग करें।

5) अपने पालतू जानवरों को घर से बाहर अकेले न छोड़ें।

6) झाड़ीनुमा क्षेत्रों में शाम या सुबह के समय शौच के लिए बाहर नहीं निकले।

7) अपने घरों के आस-पास रसोई का कचरा जमा न करें, क्योकि यह आवारा कुत्तों को उस स्थान पर आमंत्रित करता है, जो बदले में तेंदुए की आवाजाही की संभावना बनाता है।

8) घरों के पास की झाड़ी को साफ रखें एवं घर के बाहर एवं गलियों में प्रकाश की व्यवस्था रखें।

9) नशे की हालत में अकेले घर से बाहर नहीं निकलें।

10) किसी भी प्रकार के भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें एवं वन विभाग से अविलंब सम्पर्क करें।

किसी भी व्यक्ति को यदि तेन्दुए के बारे में कोई सूचना प्राप्त हो, तो अविलम्ब निम्न मोबाईल नंम्बर पर संपर्क कर जानकारी साझा करें:-

1. 8987790334, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जमशेदपुर वन प्रमंडल

2. 9771283269, वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी, मानगो वन प्रक्षेत्र

3. 18003456486 (हेल्पलाईन नम्बर) जमशेदपुर वन प्रमंडल कार्यालय

यह भी पढ़ें : गायत्री परिवार का होली मिलन समारोह हुआ सम्पन्न

https://moccasin-tiger-331808.hostingersite.combullet-queen-rajlakshmi-manda/

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment