📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

बार-बार चोरी की घटनाओं को लेकर झारखण्ड के पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र – सिंहभूम चैम्बर

On: March 9, 2024 10:32 PM
Follow Us:
बार-बार चोरी की घटनाओं को लेकर झारखण्ड के पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र - सिंहभूम चैम्बर

जमशेदपुर 9 मार्च, 2024 : सिंहभूम चैम्बर ने आदित्यपुर इलेक्ट्राॅनिक मेन्यूफैक्चरिंग कलस्टर क्षेत्र में हो रही बार-बार चोरी की घटनाओं को लेकर झारखण्ड के पुलिस महानिदेशक का पत्र के माध्यम से कराया ध्यानाकृष्ट-  चोरी, छिनतई तथा छेड़खानी की घटनाओं में लिप्त असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई हो- विजय आनंद मूनका

सिंहभूम चैम्बर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री ने आदित्यपुर इलेक्ट्राॅनिक मेन्यूफैक्चरिंग कलस्टर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुये झारखण्ड के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, भा.पु.से. को पत्र लिखकर इसपर उनका ध्यानाकृष्ट करते हुये इन घटनाओं में लिप्त असामाजिक तत्वों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई करने और इस क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने का आग्रह किया है। साथ ही इसकी प्रतिलिपि माननीय मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, मुख्य सचिव एल. खियांग्ते,भा.प्र.से., जोनल आई.जी. अखिलेश झा, भा.पु.से., आई.जी. (आॅपरेशन) अमोल वी.होमकर, भा.पु.से., के साथ ही डी.आई.जी. कोल्हान प्रमंडल मनोज रतन चोथे, भा.पु.से. को भी प्रेषित किया गया है। यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने संयुक्त रूप से दी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि लगातार यह देखा जा रहा है कि सरायकेला-खरसांवा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले आदित्यपुर इलेक्ट्राॅनिक मेन्यूफैक्चरिंग कलस्टर क्षेत्र में चोरों के द्वारा लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसमें संलिप्त चोरों को गिरफ्तार कर इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिये संबंधित अधिकारियों के समक्ष कई बार इस मुद्दे को उठाया गया। लेकिन इसपर अभी तक लगाम नहीं लगाई जा सकी है।

यह पूरा इलाका ही इस तरह की गतिविधियों को अंजाम देने का क्षेत्र बन गया है। इस क्षेत्र में कई एम.एस.एम.ई. इकाईयां स्थित है जिनकी संपत्तियों की चोरी होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और उनकी वित्तीय स्थिति गड़बड़ा रही है और इन इकाईयों को अपने प्रतिष्ठानों/कंपनियों का सफलतापूर्वक संचालन करना कठिन हो रहा है। इस क्षेत्र में चोरी के साथ ही छिनतई, छेड़खानी जैसे घटनायें भी आम हो गई है। इससे महिला कर्मियों को भी इस क्षेत्र में कार्य करने में परेशानियां उत्पन्न हो रही है।

अध्यक्ष ने बताया कि कुछ कंपनियांे में सिविल कार्य और अन्य निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं और कुछ में उत्पादन कार्य बहुत जल्द शुरू होने वाले हैं। लेकिन इन परिस्थितियों में उनके समक्ष अपनी कंपनियों को शुरू करना मुश्किल होगा। इसलिये राज्य के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर चोरी की इन घटनाओं पर जल्द लगाकर यहां शांतिपूर्ण और सुरक्षा का माहौल बनाने हेतु आग्रह किया गया है। और इसके लिये इस क्षेत्र में चैबीसों घंटे पुलिस गश्ती, टी.ओ.पी. निर्माण और एक वाच टावर की व्यवस्था करने हेतु भी आग्रह किया गया है।

चैम्बर के अन्य पदाधिकारियों उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु तथा कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने भी पुलिस महानिदेशक से इस मुद्दे पर उचित कार्रवाई करते हुये चोरी, छिनतई, छेड़खनी की इन घटनाओं पर त्वरित लगाम लगाने का आग्रह किया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment