📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

Peace Committee: आजाद नगर थाना शांति समिति की दुर्गा पूजा के अवसर पर हुई बैठक।

On: September 29, 2024 6:25 PM
Follow Us:

Azad Nagar Police Station Peace Committee meeting held on the occasion of Durga Puja

जमशेदपुर : आज दिनांक 29 सितंबर 2024 को महल इन के सभागार में दुर्गा पूजा के अवसर पर आजाद नगर थाना शांति समिति एवं दुर्गा पूजा के लाइसेंस की एक बैठक कराई गई जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर एसडीम जमशेदपुर श्रीमती शताब्दी मजूमदार, अंचल अधिकारी बृजेश कुमार, श्रीवास्तव नगर निगम के उपनगर आयुक्त आकिब जावेद, आजाद नगर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह उपस्थित हुए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

दुर्गा पूजा समिति के लाइसेंसी राकेश कुमार और पारडीह दुर्गा पूजा समिति के अपूर्वा पाल एवं भवानी सिंह ने दुर्गा पूजा के दौरान विशेष सफाई व्यवस्था और पंडाल के सामने बिजली के बहुत सारे तार जो लटके हुए हैं और उनमें से एक पोल जो क्षतिग्रस्त भी है तत्काल उसे हटाने के लिए आग्रह किया और लटके हुए तारों को बांधकर ऊपर उठने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें : The new session: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के बी.कॉम के नये सत्र के छात्रों ने व्यावहारिक कौशल में हासिल की उत्कृष्टता

सभा का संचालन मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान ने किया, वोट आफ थैंक्स मदर्स होम स्कूल के डायरेक्टर मुमताज शरीक ने दिया।

रोड नंबर 16 दुर्गा पूजा पंडाल के राकेश कुमार ने दो-तीन जगह जहां गड्ढे हैं उसे तत्काल ठीक करने के लिए नगर निगम से कहा मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी ने सारे सदस्यों को आश्वासन दिया। दुर्गा पूजा के पूर्व यह सारी चीज ठीक कर ली जाएगी और उन्होंने कहा की दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों में सीसीटीवी कैमरा और आने जाने वाले लोगों के लिए अलग-अलग रास्तों की व्यवस्था करी जाएगी।

फायर एक्सटिंग्विशर का इंतजाम भी किया जाएगा और हर पूजा पंडाल में 15 15 वॉलिंटियर जो पहचान पत्र के साथ महिला और पुरुषों के साथ रहेंगे और आने जाने वाले लोगों की मदद करेंगे थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि हर पूजा पंडाल में प्रशासन द्वारा दिए गए पुलिस पद अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी ताकि पूजा में किसी तरह की परेशानी ना हो।

इस बैठक में ओल्ड पुरुलिया रोड के हाजी रज़ी नौशाद, सरदार गुरु चरण सिंह, आयशा खान, ताहिर हुसैन ने पूजा के अवसर पर खराब पड़े हुए स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए आग्रह किया।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष शेख बदरुद्दीन, समाजसेवी सैयद मंजर अमीन, हाजी जमील असगर, मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, सुरेंद्र शर्मा, सेंट्रल पीस कमेटी के सैयद तारीख सईद आलम, रिजवानुल जमा, सुरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित हुए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment