📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार युवाओं के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान।

On: July 3, 2024 6:36 PM
Follow Us:
जिला

जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर शहरी क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। विशेषकर युवाओं को लक्षित कर चलाये गए इस अभियान में ट्रैफिक डीएसपी एवं एमवीआई के साथ सड़क सरक्षा के सदस्य शामिल हुए ।

 जिला

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मौके पर युवाओं को सडक सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई साथ ही दो पहिया वाहन चालक एवं उनके सहयात्री को हेलमेट लगाने एवं चार पहिया वाहन सवारों को सीट बेल्ट लगाने हेतु समझाया गया, नियमित हेलमेट, एवं सीट बेल्ट लगाकार यातायात नियमों का पालन कर अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा करने की अपील की गई।

यह भी पढ़े :प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत उपनगर आयुक्त द्वारा बैंक मैनेजर की ,की गई समीक्षात्मक बैठक जल्द से जल्द गृह ऋण करने का दिया गया निर्देश।

जागरूकता अभियान के दौरान युवाओं को लाइसेंस प्राप्त करने के नियम एवं तरीको के बारे में अवगत किया गया। 18 वर्ष के पूर्व बिना लाइसेंस के वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, घायलों की सदैव मदद करने, इमरजेंसी वाहनों को रास्ता देने, यातायात सिग्नल तथा संकेत का पालन करने, वाहनों के पीछे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगवाने के साथ -साथ सदैव यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

 

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment