मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

क्लास आठ के सुपर 30 को अंजुमन इस्लामिया ने किया सम्मानित

On: July 17, 2025 10:49 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर (जय कुमार): गुरुवार को एक सम्मान समारोह के दौरान अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर की ओर से सुपर 30 को सम्मानित किया गया. वर्ग 8 की बोर्ड परीक्षा में सभी विषयों में ए प्लस अंक लाने वाले 30 बच्चों को सम्मान दिया गया.

यह सम्मान उर्दू टाउन उच्च विद्यालय, उर्दू टाउन मध्य विद्यालय, सिमिदीरी उर्दू मध्य विद्यालय और दंदासाई उर्दू मध्य विद्यालय के बच्चों को मिला. सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी बलराज कपूर थे. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि तालीम की बुनियाद पर ही समाज का महल बनता है. इल्म हासिल करने के लिए जुनून का होना जरूरी है. एक दूसरे की मदद की भावना रखें, आप सफल रहेंगे. अनुशासन को जीवन का हिस्सा बना लें और एरर फ्री शिक्षा हासिल करें.

THE NEWS FRAME

तालीम की बुनियाद पर ही समाज का महल बनता है: कपूर

---Advertisement---
Netaji Advertisement

अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष सैयद शहजाद मंजर ने कहा कि दौलत से ज्यादा इल्म जरूरी है. इल्म है तो दुनिया की सारी दौलत आपकी है. पढ़ें इतना की मां बाप को दुनिया में ही जन्नत मिल जाए. अंजुमन इस्लामिया के उपाध्यक्ष हाजी इकराम हुसैन ने कहा कि तालीम अच्छा इंसान और ऊंचा ओहदा हासिल करने के लिए हासिल करें.

सचिव बैरम खान ने कहा कि रुकावटों से घबराएं नहीं, तालीम सब बाधाओं को दूर कर देती है. आपकी जुबान और लहजा आपकी तालीम की पहचान है. अंजुमन इस्लामिया के उप सचिव सद्दाम हुसैन ने कहा कि तालीम ही सही और गलत की पहचान कराता है.

सम्मान समारोह को चार प्रधानाध्यापक मो कयूम, शाहिद अनवर, अहमद जमाल और कौसर परवीन ने भी संबोधित किए. छात्रा अर्शी के कुरान की तिलावत से समारोह शुरू हुआ. इस अवसर पर नईम अखतर, अंजुम फिरदौसी, अब्दुस्सलाम, तारिक अनवर समेत अन्य अभिभावक व विद्यार्थी उपस्थित थे.

THE NEWS FRAME
सम्मान पाने वाले सुपर 30

उर्दू टाउन उच्च विद्यालय से समीरा अजमी, ज़िया अली, मासूमा, हुमैरा सारिया, अफिया नाज़, मोबाशिरा इरम फ़हीम, अशिबा सेहरिश, अरूफा नाज़, सादिया तबस्सुम, हनीफ़ा नाज़, आयशा परवीन, हिफ़ज़ा नाज़, आयशा नाज़, मोहम्मद इमरान राशिद, मोहम्मद अफ़रोज़, राज अंसारी.

उर्दू टाउन मिडिल स्कूल से असजद अक़रम, नायाब नाज़, अलीशा नाज़, आलिया परवीन, जरीन परवीन, कुलसुम परवीन, सोलजर अली, ओमान रज़ा.

दंदासाई उर्दू मिडिल स्कूल से सुफ़ियान अली, राबिया खानम, आशिया परवीन, ऐमन निशा.

सिमीदिरी उर्दू मध्य विद्यालय से अलीशा नाज़ व जुबी आलिया शामिल हैं.

चार हेडमास्टर को सम्मान ऊर्दू टाउन उच्च विद्यालय के हेडमास्टर मो कयूम, ऊर्दू टाउन मिडिल स्कूल की हेडमिस्ट्रेस कौसर परवीन, सिमीदीरी उर्दू मध्य विद्यालय के अहमद जमाल और दंदासाई उर्दू मिडिल स्कूल के हेडमास्टर शाहिद अनवर को सम्मान मिला.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment