📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

आजसू पार्टी की केंद्रीय महासचिव डॉ रीना गोडसोरा ने सिविल सर्जन से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चर्चा की और ज्ञापन सौंपा।

On: September 18, 2024 9:42 PM
Follow Us:
आजसू पार्टी की केंद्रीय महासचिव डॉ रीना गोडसोरा ने सिविल सर्जन से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चर्चा की और ज्ञापन सौंपा।

चाईबासा (जय कुमार): आजसू पार्टी की केंद्रीय महासचिव और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रीना गोडसोरा ने बुधवार को सिविल सर्जन डॉ सुमंत कुमार मांझी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. इस अवसर पर उन्होंने सिविल सर्जन से चर्चा करते हुए कहा कि पूरे पश्चिमी सिंहभूम में एक भी सरकारी डायलिसिस सेंटर नहीं होने के कारण मरीजों को जिले से बाहर जाना पड़ता है. वहीं आर्थिक तंगी के कारण कई मरीज डायलिसिस के लिए बाहर नहीं जा पाते हैं.

यह भी पढ़ें : सरायकेला का मान-सम्मान सिर्फ झामुमो कार्यकर्ताओं के हाथ में: मंत्री दीपक बिरुआ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उन मरीजों को किडनी फेलियर जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है. वहीं हमारे झारखंड के एकमात्र चिकित्सा संस्थान रिम्स रांची में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा नहीं है और आज के दौर में देखा जाए तो हर घर में लोग डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं. जिसमें किडनी की बीमारी होने की संभावना अधिक है. उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं से बचने के लिए पश्चिमी सिंहभूम के लोगों के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना होगा.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment