मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार एवं क्रूर हत्या के विरोध में AIDYO, AIDSO और AIMSS ने किया प्रतिवाद सह श्रद्धांजलि सभा।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 20, 2024 10:53 PM
Follow Us:
जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार एवं क्रूर हत्या के विरोध में AIDYO, AIDSO और AIMSS ने किया प्रतिवाद सह श्रद्धांजलि सभा।
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

आदित्यपुर: दिनांक 19 अगस्त 2024 (सोमवार ) संध्या 6:00 बजे AIDYO, AIDSO और AIMSS ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन और ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन के संयुक्त तत्वाधान में आर जी कर अस्पताल में हुई जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार एवं क्रूर हत्या के विरोध में; गुनहगारों को जल्द सजा दिलाने की मांग को लेकर आदित्यपुर स्थित, आकाशवाणी चौक पर एक प्रतिवाद सह श्रद्धांजलि सभा की गई। उक्त कार्यक्रम में सभी जन संगठन के साथियों ने अपनी अपनी वातों को कहा।

Netaji 3

AIMSS की राज्य उपाध्यक्ष श्रीमती मालती देवी ने अपने बातों को रखते हुए कहे कि समाज के लिए यह एक बहुत ही जघन्य अपराध है। जिस देश में महिलाओं को मां दुर्गा, काली के रुप में पूजा जाता है वहाँ इस तरह का घटना बहुत ही शर्मनाक है।

AIDYO के साथी विशाल कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज समाज में जिस प्रकार नशीले पदार्थों का शिकार युवा वर्ग हो रहे हैं यह बहुत ही चिंता का विषय है। इस के खिलाफ़ जनआंदोलन निर्माण करने की जरूरत है।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर हॉस्पिटल इंप्लाइज यूनियन के अंतर्गत डॉ. टी. सी. जॉन मेमोरियल चैरिटेबल फाउंडेशन की बैठक संपन्न

छात्र संगठन AIDSO के साथी लकीकांत पातर ने भी इस घटना का निंदा करते हुए इसको छात्र समुदाय पर एक घिनौना हमला बताया।
महिला साथी सावित्री गिरी ने कहीं आज एक बहुत ही पवित्र दिन है रक्षाबंधन का। आज के दिन हर भाई-बहन एक दूसरे की रक्षा की कामना करते हुए रक्षाबंधन मनाते हैं लेकिन इस तरह का घटना बहुत ही दुखद है और उन्होंने कहा कि इसका एकमात्र कारण शराब और नशीले पदार्थ है जिसको सरकार को अविलंब रोक लगाने चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) पार्टी के आदित्यपुर – 2 लोकल कमेटी के इंचार्ज कॉमरेड विष्णु देव गिरी ने इसे पूजीवादी समाज का आक्रमण बताए। इस तरह घटना के कारण का विश्लेषण देते हुए समाज में जन आंदोलन निर्माण करने की बात कहें। कार्यक्रम का संचालन मौसमी मित्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन अमन कुमार ने किया। संगीत मंडली के साथी अंबिका, आशा और रामेश्वरी के द्वारा एक गीत प्रस्तुत की गई।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में देवा मुखी, सावित्री सोए, सूरज प्रधान, सुनील हरपाल, लकीकांत पातर, अंबिका, अनन्या, हर्षिता, गायत्री पूरी, आलोक तनय सरकार, रूप सरकार, डोली कुमारी, जितेंद्र कुमार, निशा शर्मा, आर्यन कुमार, समीर, आलोक, पूजा बोदरा, गुंजन देवी, शकुंतला देवी, टी. हेमलता, मेघा देवी, भगत मुखी, अंकित कुमार झा, विशाल झा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Shibu

गुरुजी शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव का क्षण : गणेश प्रसाद

MGM

MGM अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच विवाद, थप्पड़ मारने के आरोप के बाद अस्पताल में हंगामा

Aa

मुहर्रम को लेकर सरिया में पुलिस मित्रों की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग की अपील

Tata Motors

Tata Motors कंवाई चालकों का धरना 28वें महीने में, मजदूरी और श्रमिक अधिकारों को लेकर उठे कई सवाल

Karunamay Mondal

“अंतरात्मा है तुम्हारी जिसकी दुहाई देते हो? साथ नहीं किसी के तुम, अपना स्वार्थ निभाते हो।।

Tax

क्या आपको पता है नगर निगम होने से क्या सुविधाएं जनता को मिलनी चाहिए या केवल टैक्स भरना ही जानते हैं? केवल टैक्स न भरें? सरकार से सवाल करें।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied