मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

AIDYO युवा संगठन के द्वारा भारत की आजादी के प्रथम विद्रोह के अमर शहीद सिद्धू, कान्हु हुल क्रांति दिवस मनाया गया।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 30, 2022 10:40 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

Adityapur : बृहस्पतिवार 30 जून, 2022

A 2

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन सरायकेला खरसावां जिला कमेटी की ओर से कुलूपटांगा बस्ती स्थित डीप बोरिंग के समीप हूल दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम सिद्धू, कान्हु के तस्वीर पर सरायकेला खरसावां जिला कमेटी सचिव देवा मुखी के द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा वहां उपस्थित सभी साथियों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राजू कुमार के द्वारा किया गया तत्पश्चात वक्ता के रूप में सरायकेला खरसावां जिला सचिव देवा मुखी ने अपने वक्तव्य में कहा कि सिद्धू कान्हु अंग्रेजो के खिलाफ तो लड़ाई की है। साथ ही साथ उस समय सूदखोर महाजन_ पुलिस_ जमींदारो के अत्याचारों से भी लड़ना पड़ा था।

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

बारिश के दिनों में गरीब संस्थानों के घर में अनाज का अभाव हो जाता था। ऐसे में उन्हें महाजनों के सामने हाथ फैलाना ही पड़ता था, महाजन कर्ज तो देते थे। लेकिन गरीब आदिवासी लोग इसे कभी चुका नहीं पाते थे। अनपढ़ सहज सरल भोले-भाले आदिवासियों को शुद्ध का कोई ज्ञान नहीं था गरीब संथालो से महाजन 50 से 500 फ़ीसदी ब्याज वसूलते थे, अगर कोई संथाल शुद्ध का पैसा नहीं दे पाता था, तो उनके खेत जमीन गाय, बकरी, घर सब महाजन छीन लिया करते थे। 

जब वे आदिवासियों की फसल खरीदते थे, तो ऐसे बटखरो का प्रयोग करते थे, जिनका वजन ज्यादा होता था बेचते समय अथवा कर्ज देते समय वह कम वजन वाले बटखरो का प्रयोग करते थे। बहुत सारे जमीदार संथालो से जबरन नील की खेती करवाते थे, नील की खेती करने से खेतों की उर्वरा शक्ति समाप्त हो जाती थी वहां बाद में कुछ उपजाना मुश्किल हो जाता था। इसलिए संथाल लोग कहते थे, जमीन का दुश्मन नील, काम का दुश्मन नील।

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल, शिबू ,बीरबल कुमार, गुमान सरदार,राजू तंतुभाई, बजरंग, रोहन, करन बीरबल आदि शामिल थे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

Link copied