मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

माननीय राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त–एसएसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: February 24, 2026 9:53 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 02 24 At 6.26.09 PM Scaled
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर । भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 26 फरवरी 2026 को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। राष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं।

A 2

इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय की संयुक्त अध्यक्षता में जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों की विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई।

“प्रोटोकॉल व समन्वय में कोई चूक नहीं” – उपायुक्त

ब्रीफिंग के दौरान उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति का कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उच्चतम प्रोटोकॉल से जुड़ा हुआ है। ऐसे में सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं आपसी समन्वय के साथ करें।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रोटोकॉल, सुरक्षा, समयबद्धता एवं आपसी समन्वय में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल, रूट लाइन, हवाई अड्डा/हेलिपैड, आवास स्थल, सभा स्थल, पार्किंग व्यवस्था एवं आपातकालीन प्रबंधन की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि सभी पदाधिकारी निर्धारित समय से पहले उपस्थित होकर व्यवस्थाओं की अंतिम जांच सुनिश्चित करें।

सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता – वरीय पुलिस अधीक्षक

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि माननीय राष्ट्रपति के कार्यक्रम में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का संधारण सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने रूट लाइन क्लियरेंस, एंटी-सबोटाज जांच, सीसीटीवी निगरानी, ट्रैफिक नियंत्रण एवं रूट डायवर्जन, पास व्यवस्था तथा इंटेलिजेंस इनपुट को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने यह भी कहा कि सभी पुलिस बल निर्धारित ड्रेस कोड एवं प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन करेंगे।

आपातकालीन व्यवस्था और नागरिक सुविधा पर जोर

ब्रीफिंग में यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम, क्विक रिस्पॉन्स टीम एवं मेडिकल इमरजेंसी यूनिट पूरी तरह सक्रिय रहें। इसके साथ ही अन्य विभागों के साथ सतत समन्वय बनाए रखने पर बल दिया गया।

आम नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए यातायात प्रबंधन एवं वैकल्पिक मार्गों की जानकारी मीडिया के माध्यम से पूर्व में ही सार्वजनिक किए जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में रहे सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

इस महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक में सभी वरीय दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि माननीय राष्ट्रपति के जमशेदपुर आगमन को ऐतिहासिक, सुरक्षित एवं गरिमामय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Link copied