📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

ट्रेन से उतरने के प्रयास में हादसा, दोनों पैर कटे, एमजीएम अस्पताल में भर्ती।

On: August 25, 2024 1:05 PM
Follow Us:
ट्रेन से उतरने के प्रयास में हादसा, दोनों पैर कटे, एमजीएम अस्पताल में भर्ती।

जमशेदपुर: जुगसलाई विधानसभा के परसुडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर मुंशी मोहल्ला निवासी सुनील साव (43) ट्रेन में हाकर का काम करते थे। शनिवार की सुबह तकरीबन 9:30 बजे के आसपास, बादामपहाड़ टाटा सवारी गाड़ी में वह पेप्सी और पानी वगैरह बेच रहे थे। इसी दौरान, ट्रेन का सिग्नल हो गया और गाड़ी चलने लगी। उतरने के प्रयास में सुनील साव टाटानगर वॉशिंग लाइन के पास ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनके दोनों पैर कट गए। उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही रेल सुरक्षा बल मामले की जांच में लग गई है। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सुनील साव की पत्नी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। इस घटना की जानकारी परिजनों ने विमल बैठा को दी, जिन्होंने तुरंत सुनील के लिए दो यूनिट रक्त और दवाइयों की व्यवस्था कराई। आकाश श्रीवास्तव द्वारा खबर मिलते ही विमल बैठा तुरंत मौके पर पहुंचे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : भुईंयाडीह के कल्याणनगर में नरकीय जिंदगी जीने को विवश है बस्ती वासी, पांच वर्षों में कोई काम नहीं हुआ.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment