📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 के शीर्ष-200 स्थानों में तीन भारतीय विश्वविद्यालयों ने अपनी जगह बनायी

On: June 9, 2021 6:30 PM
Follow Us:

आईआईएससी बंगलुरू अनुसंधान के क्षेत्र में विश्व में प्रथम स्थान पर।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

भारत के अधिक विश्वविद्यालयों और संस्थानों को वैश्विक उत्कृष्टता सुनिश्चित करने और युवाओं के बीच बौद्धिक कौशल का समर्थन करने के प्रयास जारी हैं – श्री नरेन्द्र मोदी।

भारत शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगा रहा है और एक विश्वगुरू के रूप में उभर रहा है – श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 के शीर्ष -200 स्थानों में तीन भारतीय विश्वविद्यालयों ने अपनी जगह बनायी है। आईआईएससी बंगलुरू अनुसंधान के क्षेत्र में विश्व में प्रथम स्थान पर है। क्यूएस क्वाक्वेरेली साइमंडस, वैश्विक उच्च शिक्षा विश्लेषकों ने आज विश्व की अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय रैंकिंग का 18वां संस्करण जारी किया है।

नई दिल्ली : आज दिनांक 9 जून 2021 को भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने विश्वविद्यालय रैंकिंग में आईआईटी बॉम्बे को 177वां स्थान, आईआईटी दिल्ली को 185वां स्थान और आईआईएससी बंगलुरू को 186वां स्थान प्राप्त करने पर पर बधाई दी।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा:

@iiscbangalore, @iitbombay और @iitdelhi को बधाई।  भारत के अधिक विश्वविद्यालयों और संस्थानों को वैश्विक उत्कृष्टता सुनिश्चित करने और युवाओं के बीच बौद्धिक कौशल का समर्थन करने के प्रयास जारी हैं

Congratulations to @iiscbangalore, @iitbombay and @iitdelhi. Efforts are underway to ensure more universities and institutions of India scale global excellence and support intellectual prowess among the youth. https://t.co/NHnQ8EvN28

— Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2021

श्री पोखरियाल ने कहा कि भारत शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगा रहा है और एक विश्वगुरू के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जैसे गुरू पर भी उतना ही गर्व है, जो लगातार छात्रों, संकाय के कर्मचारियों और भारतीय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े अन्य सभी हितधारकों के कल्याण के बारे में सोचते रहे हैं।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 और इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस जैसी पहल हमारे कॉलेजों और संस्थानों को वैश्विक स्तर पर रैंकिंग दिलाने में सहायक साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्यूएस एवं टाइम्स ग्रुप द्वारा घोषित विश्वविद्यालय रैंकिंग को देखकर इस तथ्य को महसूस किया जा सकता है।

Today, I’m extremely proud to share that India is taking a leap in the field of Education & Research and is emerging as a VISHVAGURU. (1/3) pic.twitter.com/qqtvIpVLgs

— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) June 9, 2021

 पढ़ें खास खबर– 

सड़क दुर्घटना के मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) के तहत करीब 3.61 लाख आवासों के निर्माण के प्रस्तावों को मंजूरी

सीएसआईआर-आईआईसीटी ने 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज के संश्लेषण के लिए ली फार्मा लिमिटेड को प्रक्रिया जानकारी का लाइसेंस दिया

भारत 2020 और 2050 के बीच 311 लाख करोड़ रुपए मूल्य के लॉजिस्टिक ईंधन की बचत कर सकता है : रिपोर्ट

झारखंड अनलॉक – 2, जाने किन चीजों पर रहेगी पाबंदी और किस पर रहेगी छूट।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment