मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

विश्व की अगुवाई और 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता, अब करेगा भारत

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 7, 2021 11:11 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

वर्ष 2021 में ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है – भारत 

New Delhi : मंगलवार 7 सितंबर, 2021

भारत के हर नागरिक को जानकर खुशी होगी कि भारत अब विश्व की अगुवाई करेगा। जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 9 सितंबर, 2021 को वर्चुअल माध्यम से 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। जिसमें ब्राजील, रूस, चीन, भारत और दक्षिण अफ्रीका देश शामिल है।

बता दें कि 2021 में होने जा रही यह बैठक होगी सबसे खास। इस बैठक में हिस्सा लेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति श्री जाइर बोलसोनारो, रूस के राष्ट्रपति महामहिम श्री व्लादीमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति महामहिम श्री शी जिनपिंग और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति महामहिम श्री साइरिल रामाफोसा। वहीं भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजित डोवाल, न्यू डेवलपमेंट बैंक के अध्यक्ष श्री मार्कोस ट्रॉयजो, ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल के अस्थायी अध्यक्ष श्री ओंकार कंवर और ब्रिक्स विमेन्स बिजनेस एलायंस की अस्थायी अध्यक्ष डॉ. संगीता रेड्डी उपस्थित रहेंगे। ये सभी शिखर सम्मेलन में उपस्थित राजाध्यक्षों के सामने अपने दायित्वों के तहत साल भर में किये कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत करेंगे।
THE NEWS FRAME
इस बार के शिखर सम्मेलन का विषय रहेगा- 
‘ब्रिक्स@15: इंट्रा-ब्रिक्स कोऑपरेशन फॉर कंटीन्यूटी, कॉन्सॉलिडेशन एंड कंसेन्सस’ (ब्रिक्स@515: अंतर-ब्रिक्स निरंतरता, एकजुटता और सहमति के लिये सहयोग) है। 

अपनी अध्यक्षता में भारत ने चार प्राथमिक क्षेत्रों का खाका तैयार किया है। इन चार क्षेत्रों में बहस्तरीय प्रणाली, आंतक विरोध, सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये डिजिटल और प्रौद्योगिकीय उपायों को अपनाना तथा लोगों के बीच मेल-मिलाप बढ़ाना शामिल है।

इन क्षेत्रों के अलावा, उपस्थित राजाध्यक्ष कोविड-19 महामारी के दुष्प्रभाव तथा मौजूदा वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

आपको बता दें कि भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी दूसरी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। वे वर्ष 2016 में हुए गोवा शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता किये थे। ब्रिक्स का 15वां स्थापना वर्ष मनाया जा रहा है और भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। यह हर भारतीय के लिए गौरव की बात है।

ब्रिक्स (BRICS) क्या है? ब्रिक्स में कौन – कौन देश शामिल है?

विश्व में उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों का एक संघ / समूह, जिसे ब्रिक्स (BRICS) कहा गया है। इसमें शामिल होने वाले देशों के अंग्रेज़ी नाम का प्रथम अक्षर को मिलाकर BRICS नाम दिया गया है। इनमें शामिल होने वाले देश हैं- ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं। इस प्रकार B, R, I, C व S  से मिलकर इस समूह का नामकरण ब्रिक्स हुआ है।

ब्रिक्स (BRICS)

इसकी स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी। उस समय इसके सदस्य देशों की सँख्या 4 थी, वर्ष 2010 में दक्षिण अफ्रीका इसमें शामिल हुआ और इनकी सँख्या 5 हो गई।
इस सदस्य देशों में रूस विकसित राष्ट्र है जबकि अन्य विकासशील राष्ट्र। ये विश्व में राष्ट्र क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं। दुनिया की लगभग 42% आबादी इन राष्ट्रों में हैं।ब्रिक्स देशों का वैश्विक GDP में 23% योगदान है तथा विश्व व्यापार में लगभग 18% हिस्सा है।

R-5 क्या है?

ब्रिक्स (BRICS) देशों ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के समूह को ही R-5 के नाम से जाना जाता है। जिसका सबसे बड़ा कारण इन सभी देशों की मुद्रा का नाम ‘R’ से शुरू होता है।

सोर्स – PIB


पढ़ें खास खबर– 

21 साल बाद मिले गुरु शिष्य, मनाया भावनात्मक शिक्षक दिवस

JPSC PT – 2021 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें अपने मोबाइल से बस एक क्लिक में

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment