मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

भाजमो जमशेदपुर महानगर के द्वारा जनसंघ की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने की उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसंघ के संस्थापक डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भाजमो कार्यकर्ताओं ने नमन किया।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: October 21, 2021 2:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : बृहस्पतिवार 21 अक्टूबर, 2021

A 2

1947 आजादी के बाद, स्थापित हुई राजनीतिक दल जनसंघ के 70 वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में भाजमो जमशेदपुर महानगर के द्वारा जिला कार्यालय साकची में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। भाजमो नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की चित्र पर पूष्पअर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त की। भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने जनसंघ की स्थापना काल से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों से कार्यकर्ताओं को रूबरू कराया।

THE NEWS FRAME

उन्होंने बताया की भारतीय जनसंघ का पूरा नाम – अखिल भारतीय जनसंघ था जो एक भारतीय दक्षिणपंथी राजनीतिक दल था। उस समय जो देश में हिंदुवादी विचारधारा के लोग थे उन्होंने हिंदुओं एवं बहुसंख्यक समाज की अस्मिता की रक्षा के लिए इस दल का गठन किया था। इस दल की स्थापना महान शिक्षाविद, सुप्रसिद्ध अधिवक्ता एवं प्रखर राष्ट्रवादी डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवाद की परिकल्पना के साथ 21 अक्टूबर 1951 को दिल्ली में किया था। नेहरु कैबिनेट से रहते हुए डाँ मुखर्जी ने महसूस किया की देश राष्ट्रवाद की परिकल्पना से विमुख हो रहा है और उन्होंने कैबिनेट से त्यागपत्र देकर इस दल की रचना की। 
THE NEWS FRAME
यह वर्ष 1951 से 1977 तक अस्तित्व में रही तत्पश्चात जनता पार्टी में विलय हो गई। इस पार्टी का चुनाव चिह्न दीपक था। इसने 1952 के संसदीय चुनाव में 3 सीटें प्राप्त की थी जिसमे डाक्टर मुखर्जी स्वयं भी शामिल थे। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लागू आपातकाल (1975-1976) के बाद जनसंघ सहित भारत के प्रमुख राजनैतिक दलों का विलय कर के एक नए दल जनता पार्टी का गठन किया गया।
THE NEWS FRAME
भारतीय जनसंघ वैचारिक रूप से आरएसएस के करीब था, और इसके अधिकांश राजनीतिक कार्यकर्ता आधार और आरएसएस रैंक के उम्मीदवारों को प्राप्त किया। जनसंघ की नीतियों की प्रासंगिकता वर्तमान में भी हैं और सैकड़ों जनसंघ विचारधारा के राष्ट्र प्रेमियों को 70 वें स्थापना दिवस कि हार्दिक बधाई देते हैं। भाजमो के तमाम कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारधारा को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए देश में राष्ट्रवाद को मजबूत बनाने और हिंदुत्व कि रक्षा करने के लिए कार्य करेगी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनसंघ काल के रमेश कुमार, रविन्द्र प्रताप सिंह, कन्हैया दुबे, भाजमो पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, उपाध्यक्ष भासकर मुखी, वंदना नामता, महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, मंत्री राजेश कुमार झा, विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि (व्यवसायी मामलों) व महानगर प्रवक्ता आकाश शाह, असीम पाठक, राजेश झा,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कोया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष जोगींद्र सिंह जोगी, पेयजल सह प्रभारी शंकर कर्माकर, असंगठित श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, जनकल्याण प्रतिनिधि मिष्टु सोना, सोशल मीडिया प्रतिनिधि शेषनाथ पाठक, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, कदमा मंडल अध्यक्ष तिलेश्वर प्रजापति, लक्षमीनगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, सितारामडेरा मंडल अध्यक्ष बिनोद यादव, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, अखिलेश कुमार, दिलीप जायसवाल, नीरज साहू, प्रेम सक्सेना,  अमन सिंह, राकेश मंडल, अखिलेश यादव, विजय सिंह, किशोर चंद्रवंषी, श्रीराम शर्मा, दीपक मुंडा, किरण सिंह, रंजीता राय, काकोली मुखर्जी, आरती मुखी, पुतुल सिंह, पिंकी विश्वास, सीमा दास, किरण देवी, रेनु गुप्ता, शशुमीता, असीम पाठक, गौतम धर, धरमेंद्र , मोहरा यादव, अशोक साव सहित अन्य उपस्थित थे।
THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 13 6

हेलमेट पहनें सुरक्षित रहें Chaibasa में जिला परिवहन विभाग का विशेष जागरूकता अभियान दोपहिया चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित

Untitled Design 3 5

जन समस्याओं के Solution को लेकर जिला प्रशासन गंभीर उपायुक्त राजीव रंजन ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

WhatsApp Image 2026 06 15 At 2.00.04 PM

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने नशा मुक्ति जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

IMG 20260614 233437

मानगो की कुंवर बस्ती में बच्चा चोर होने के संदेह में दो महिलाओं के साथ मारपीट, पुलिस ने लिया हिरासत में

Untitled Design 53

Jamshedpur में भव्य कवि सम्मेलन काव्यम भावों का उत्सव का सफल आयोजन

WhatsApp Image 2026 06 14 At 4.02.24 PM 1

सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगा लगाम: साकची गोलचक्कर पर NHRA नेशनल प्रेसिडेंट रोशन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बड़ा अभियान

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied