मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

28 साल बाद मिले संत रॉबर्ट हाई स्कूल के दोस्त। मौजमस्ती के साथ हुए भावुक।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 24, 2022 9:47 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
THE NEWS FRAME


Jamshedpur : बृहस्पतिवार 24 मार्च, 2022
A 2


28 वर्ष बाद री-यूनियन कार्यक्रम के दौरान मिले, परसुडीह स्थित संत रॉबर्ट हाई स्कूल के 1994 – 1998 बैच के छात्र और छात्राएँ। 28 वर्ष बाद स्कूली दिनों को याद करते हुए सबने पुनः खूब मौजमस्ती की। बच्चे बन बड़ो ने स्कूल के उन खास दिनों को याद करते हुए एकदूसरे को गले लगाया। बचपन की खट्टी-मीठी यादें दोबारा ताजा की। 

पुराने दोस्तों को इतने लंबे समय के बाद एक दूसरे से मिलकर खुश भी थे तो पुरानी यादों में खोकर कुछ की आंखे नम हो गई। स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल फादर एलफांस ने सभी का अटेंडेंस लिया और पूर्व विद्यार्थियों ने भी प्रेजेंट्स सर बोलकर अपनी हाजिरी लगायी। 

रीयूनियन का यह कार्यक्रम रविवार को यूनाइटेड क्लब में आयोजन किया गया था।

इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व प्राचार्या फादर एलफांस, जगदीश चौधरी, अवधेश कुमार सिन्हा और क्लारा केरकेट्टा मौजूद थीं। सभी विद्यार्थियों ने शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही कोराना काल में कोरोना वॉरियर्स पत्रकार और कार्यक्रम में मौजूद डॉक्टर को भी पौधा देकर सम्मानित किया गया। पूर्व विद्यार्थियों ने स्कूल के उत्थान पर विचार किया साथ ही एक बड़ी टीम बना कर सामाजिक कार्य करने पर भी विचार  किया।
कार्यक्रम का संचालन संतोष प्रसाद ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम सिंह, मनिंदर भगत, अनुभूति, अरुण, स्वादित्य टोपनो, पंकज सिन्हा, आनंद कुमार, डा. प्रतीश कुमार राही, डा. रश्मि शर्मा, दीपक, राजीव, दिलीप, नीलम, पुरुषोत्तम, माधुरी, दीनमय, अमर, प्रतिभा समेत अन्य लोग मौजूद थे।
THE NEWS FRAME

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

Link copied