मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पेड़ से गिर कर एक मजदूर की हुई मौत। भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री एस एन पाल और सदस्यों ने दिलवाया 3 लाख मुआवजा।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: May 30, 2022 6:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME
मृतक सोनू तंतु बाई

Jamshedpur : सोमवार 30 मई, 2022

मानगो पारडीह के रहने वाले एक गरीब मजदूर की मौत पेड़ से गिर जाने के कारण हो गई। वह अपने पीछे पत्नी एवं तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए। अचानक इस दुर्घटना से गरीब परिवार सदमे में आ चुका है। भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री एस एन पाल, उमेश नंदन, सैयद खान ने अपनी सामाजिक जिम्मेवारी निभाते हुए इस परिवार की आर्थिक मदद पहुंचाई है। 

A 2

जानकारी के मुताबिक मजदूरी करने वाला सोनू तंतु बाई आज सुबह मजदूरी करने पारडीह के किसी घर में गया हुआ था। उस घर के आंगन में एक पेड़ पर चढ़कर पेड़ की डंगाली काट रहा था, इस बीच उसका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में उसे उठाकर टीएमएच ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

THE NEWS FRAME

समाज सेवी श्री एस एन पाल ने मृतक के परिवार वालों को आर्थिक मदद पहुंचाने के क्रम में, उस घर के मालिक से बात की जहां वह डंगाली काटने गया था। श्री पाल ने घर के मालिक से मृतक की पत्नी को 3 लाख रुपये सहायता राशि दिलवाने की बात पक्की कराई। जिसमें 1लाख कैश और दो लाख चेक के द्वारा भुगतान करवाया गया।

इस मौके पर भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष श्री एस एन पाल ने कहा कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति हम सब कटिबद्ध है। और हमें खुशी है कि हम अपनी जिम्मेवारी निभाते हुए इसे पूरा भी कर रहे हैं। समाज के हर प्राणी को उसका हक दिलवाने के लिए हम सक्रिय हैं।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

Link copied