मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

रेल विभाग से 90,000 पदों को खत्म करने का निर्णय तुरंत वापस लेने एवं रेल विभाग में सभी रिक्त पड़े पदों पर भर्ती करने के संबंध में।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 15, 2022 6:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शुक्रवार 15 जुलाई, 2022

A 2

आज दिनांक 15 जुलाई 2022, दिन- शुक्रवार को ऑल इंडिया अनइंप्लॉयमेंट यूथ स्ट्रगल कमिटी (AIUYSC) झारखंड राज्य कमेटी की ओर से टाटानगर रेलवे प्रबंधक के द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को 2 सूत्री मांगों के साथ ज्ञापन सौंपा गया।

AIUYSC कमिटी का कहना है कि पूरे देश भर में बेरोजगारी भयानक रूप से बढ़ रही है। शिक्षित बेरोजगारों की संख्या में भी बड़ी संख्या में इजाफा हुआ है। इस शिक्षित बेरोजगार संख्या में एक तबका जो तकनीकी शिक्षा लेकर रेलवे की तैयारी करता है, उसके लिए केंद्र सरकार का यह निर्णय काफी कष्ट कारक है। पिछले सालों में भी सरकार रेल कर्मचारियों की छटनी कर चुकी है।
THE NEWS FRAME
रेल विभाग हर साल सरकार को लाभ पहुंचा रहा है। पर सरकार देशी-विदेशी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए रेलवे का निजीकरण करने जा रही है। इस वजह से गरीब तबके के लिए रेल यात्रा करना बहुत ही महंगा हो जाएगा। उदाहरणस्वरूप, जो प्राइवेट ट्रेन चलाई गई उसका किराया कितना अधिक है कि आम नागरिक सफर नहीं कर सकता है।
देश में पहले से ही महंगाई की आग लगी हुई है। घर चलाना मुश्किल हो गया है। देश की एक बड़ी आबादी एक समय ही भोजन जुटा पा रही है। ऐसे समय में निजीकरण से बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी कम होंगे।

मुख्य मांगे-

(1) रेलवे के निजीकरण और 90 हजार पदों को समाप्त करने की नीति वापस लो।

(2)  रेलवे में खाली पड़े पदों को अभिलंब बहाल करो।

टाटानगर रेल प्रबंधक ने कहा कि आपका विषय को जल्द से जल्द पहुंचाने का काम करेंगे। अनइंप्लॉयमेंट स्ट्रगल कमेटी के हाराधन महतो, बलराम बेरा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

Link copied