मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

भाजमो जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में बारिडीह विधानसभा कार्यालय में अखंड भारत दिवस एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के महत्व पर परिचर्चा आयोजित की गई। विधायक सरयू राय बोले की तिरंगा फहराने वाले यह सोचे की कहीं उनके हाथ भ्रष्टाचार यह अपराध से संधे तो नहीं हुए है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 14, 2022 2:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
THE NEWS FRAME

Jamshedpur : रविवार 14 जनवरी, 2022

A 2

भाजमो जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में 14 अगस्त अखंड भारत दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के महत्व पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय उपस्थित हुए। श्री राय ने अखंड भारत दिवस की विशेषता पर चर्चा करते हुए कहा की 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली थी। आज 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस के रूप में मनाते है लेकिन वैसे भी लोग है जो मानते है की 15 अगस्त को आजादी मिली थी  लेकिन भारत विभाजित हो गया है और खंडित हो गया और वे यह चाहते है की माँ भारती की खंडित प्रतिमा के साथ हमारा देश नहीं रहे। आज हमारे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री लोगों से आवाह्न कर रहे है की घर में तिरंगा लगाइए। 14 अगस्त को भारत के विभाजन की विभीषिका के रूप में मनाएंगे। भारत को जब आजादी मिली तब भारत हिंसा के कई आयामों से गुजरा। नरसंहार हुआ, दंगे हुए और लाखों लोगों को अपनी जान की कुर्बानी देनी पड़ी। वर्ष 1905 को देश के भीतर बंगाल का विभाजन हुआ और बंगाल दो भाग में बंट गया। पूर्वी बंगाल पाकिस्तान में चल गया।

THE NEWS FRAME

देश में एक प्रतीक की आव्यशक्ता हुई और तिरंगे के स्वरूप पर चर्चा होने लगी। गांधी जी ने जब बागडोर संभाली तब स्वराज आंदोलन से जुड़े लोगो ने कहा की तिरंगे में तीन रंग तो रहे लेकिन अंगेजी झंडे के युनियन जैक को भी तिरंगे के कोने में डाल दे। तब गांधी जी ने आवाह्न किया की झंडा 3 रंग का रहे लेकिन बीच में चर्खा लगा दिया जाए। अंत में यह तय हुआ की चर्खा की जगह  बीच में चक्र डाल दिया जाए। चक्र में 24 तीलियां रहे। तिरंगे के तीनों रंग की अपनी अलग विशेषता है:

जो केशरिया रंग है वह साहस, शौर्य और विरता का प्रतीक है। सफेद रंग सादगी का प्रतीक है और हरा रंग, हरा भरा देश एवं पर्यावरण का प्रतिक है। तिरंगे कि लंबाई चौड़ाई का अनुपात तय हुआ। लंबाई 3 और चौड़ाई 2 रहनी चाहिए। तिरंगे के बीच बन चक्र में 24 तिलियाँ रहेंगी।

श्री राय ने कहा की भारत देश 75 वर्ष का हो गया है। आजादी के 75 वर्षों में तिरंगे का स्वरूप तो कायम रहा लेकिन 75 साल में देश को जीतना आगे बढ़ना चाहिए उतना बढा नहीं।

THE NEWS FRAME

कौन सी एसी परिस्तीथी है जो देश को आगे बढ़ने में रोक रही है। जो भी सरकार हो वह समाज से शक्ती ले, धान ले, टैक्स ले लेकिन सबका कल्याण हो और किसी पर भार ना पड़े यह निश्चित करे।

आज यह और भी अधिक प्रासंगिक हो जाता है समझना की भारत ने विभाजन के समय एक बड़ी विभीषिका झेली, दंगा हुआ, गाड़ियों में भर-भर कर लाशे आती थी। लाखों-लाख लोग विभाजन के बाद भारत आए और रिफ्यूजी बने। भारत में फिर ऐसी प्रवति सामने आ रही है, जो वर्तमान समय में चाहती है की फिर एक बार भारत का विभाजन हो जाए। जो मुस्लिम आजादी के बाद में भारत मे रह गए। उन्होनें माना भारत हमारा देश हे। लेकिन भारत की पुरानी संस्कृति रही है उस संस्कृति के अनुरूप चलने का जो कार्य होना चाहिए था वह नहीं हुआ। तुष्टीकरण की राजनीति हुई। देश में मुस्लिम समुदाय के लिए अलग नियम बने अलग कानून बने। अल्पसंख्यक मंत्रालय, विभाग बने। सभी समुदाय को समझना होगी की भारत एक देश है जिसमे अलग-अलग वेशभूषा के लोग रहते है लेकिन जब देश की बात आती है भारत एक देश और एक राष्ट्र है। आज इस बात को आगे बढ़ने के लिए कोई चर्चा नहीं हुई। 15 अगस्त 1947 का जो आज खंडित भारत है उसे भी अखंडित रखना एक चुनौती बन गई है। कश्मीर को अगल ले जाने की बात हो रही है, पाकिस्तान परस्त लोग भारत को खंडित करने की ताक में रहते है। केंद्र की सरकार और राज्य की सरकार को यह तय करना चाहिए कौन सा भारत हम बनाएंगे। हमारा धर्म कुछ भी हो, हमारा संप्रदाय कुछ भी हो परंतु भारत एक राष्ट्र है।

THE NEWS FRAME

आज हर घर तिरंगा फहराने का आवाह्न किया गया है। इतना प्रयाप्त नहीं है की केवल एक प्रतीक सामने रख दे की और इससे देशभक्ती आ जाए। तिरंगा लगाइए और पहराइए। अगले सुबह तिरंगे को सड़कों पर यह अन्य स्थानों पर यत्र-तत्र गिरा हुआ पाएं ऐसा नहीं हो इसके लिए लोगों तक संदेश सरकार को पहुंचाना चाहिए। इसके लिए एक जन प्रशिक्षण की आव्यशक्ता थी। तिरंगा फहराइए लेकिन संध्या को उतार लिजिए। समेट लिजिए और किसी अवसर पर फिर तिरंगे को पुनः सम्मान के साथ उपयोग किजिए।

श्री राय ने कहा की तिरंगा फहराने वाले यह सोचे की कहीं उनके हाथ भ्रष्टाचार अथवा अपराध से संधे तो नहीं हुए है। ऐसे लोग तिरंगे और देश दोनों ही के साथ विश्वासघात कर रहे है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजमो के पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, वंदना नामता, जिला मंत्री राजेश कुमार झा, विकास गुप्ता, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव चौहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजु सिंह, अनुसूचित जनजाती मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कोया, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश प्रसाद, भागवत मुखर्जी काकोली मुखर्जी, प्रेम सक्सेना, विनोद यादव, महेश  तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, कैलाश झा, मनकेश्वर चौबे, शंकर कर्मकार, जय प्रकाश सिंह, विजय नारायण, नंदिता गगराई, रंजीता राय, पुतुल सिंह, विजय राव, मिषटु सोना सहित अन्य उपस्थित थे।


डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ें, दे अपने बच्चों को फ्यूचर एडुकेशन IQS के संग।

THE NEWS FRAME
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
या हमें सम्पर्क करें – +91 94709 63921 
WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Sariya

सरिया में दिनदहाड़े 13 लाख रुपये के जेवरात की छिनतई, बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी को बनाया निशाना

Untitled Design 38

Society कल्याण योजनाओं की समीक्षा में उपायुक्त सख्त जून अंत तक आंगनबाड़ी नियुक्तियां और जुलाई में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश

Untitled Design 32

UPSC ने निकाली बंपर भर्ती वैज्ञानिक अधिकारी से लेकर प्रोफेसर तक दर्जनों पदों पर आवेदन आमंत्रित

Untitled Design 26 3

Srinath विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में अंतिम सत्र के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

Moto Edge 70 Pro

Motorola Edge 70 Pro+ की भारत में बिक्री शुरू, दमदार कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ मचा रहा धूम

Aloka

Inspiring Story अलोका: कोलकाता की सड़कों से दुनिया को शांति का संदेश देने तक का अद्भुत सफर

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied