मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

अनुमण्डल पदाधिकारी, घाटशिला श्री सत्यवीर रजक की अध्यक्षता में वन पट्टा से संबंधित घाटशिला अनुमण्डल क्षेत्र के सभी अंचल अधिकारियों एवं अनुमण्डल वन अधिकारी समिति, घाटशिला के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आहुत किया गया।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 11, 2023 3:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME
A 2

Ghatshila : बुधवार 11 जनवरी, 2023

अनुमण्डल पदाधिकारी, घाटशिला श्री सत्यवीर रजक की अध्यक्षता में वन पट्टा से संबंधित घाटशिला अनुमण्डल क्षेत्र के सभी अंचल अधिकारियों एवं अनुमण्डल वन अधिकारी समिति, घाटशिला के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आहुत किया गया।

उक्त बैठक में अंचल कार्यालयों से प्राप्त कुल 188 दावा पत्रों में सभी दावा पत्रों पर बारी-बारी से विचार किया गया, जिसमें से कुल 140 दावा पत्र सही पाया। अनुमण्डल वन अधिकारी समिति द्वारा सही पाये गये कुल 140 दावा पत्रों को सहमति प्रदान करते हुए अग्रेतर संपुष्टि हेतु दावा पत्र को अनुशंसा हेतु जिला वन अधिकार समिति, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को हस्तगत कराने हेतु निर्णय लिया गया। साथ ही उपस्थित समिति के सदस्यों द्वारा समीक्षापरांत त्रुटिपूर्ण कुल 48 दावा पत्रों को त्रुटि निराकरण हेतु संबंधित अंचल कार्यालय को वापस किया गया। 

THE NEWS FRAME

बैठक में वन पट्टा से संबंधित दावा अभिलेख प्रपत्रों की जाँचोंपरांत अनुमण्डल क्षेत्र के सही पाये गये कुल 140 दावा पत्रों का अंचलवार विवरणी निम्न प्रकार है –

मुसाबनी – 16, धालभूमगढ़- 09, डुमरिया- 12, गुड़ाबन्दा- 08, बहरागोड़ा- 38, चाकुलिया- 56, घाटशिला- 01. 

अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारी को निदेश दिया गया की कुल 48 त्रुटिपूर्ण दावा पत्रों का त्रुटि निराकरण कर दावा पत्र कार्यालय को उपलब्ध कराये ताकि अवशेष दावा पत्रों पर समीक्षा अनुमण्डल वनाधिकारी समिति की अगली बैठक में करते हुए दावा पत्र को अनुशंसा के साथ जिला वन अधिकार समिति, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को हस्तगत कराया जाए।

इसके अलावे पूर्व में भेजा गया कुल 17 दावा पत्रों को जिला कल्याण, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा त्रुटि निराकरण कर पुनः भेजने हेतु वापस किया गया था, उक्त सभी दावा पत्रों में धालभूमगढ़ अंचल-08 एवं डुमरिया अंचल-05, कुल 13 दावा पत्रों पर पुनः जाँचोपरांत सहमति प्रदान करते हुए वर्ष 2023 के प्रथम माह में कुल 153 दावा पत्रों को अनुमण्डल स्तरीय वन अधिकार समिति द्वारा बैठक में  पारित करते हुए जिला वन अधिकार समिति, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को स्वीकृति हेतु निर्णय लिया गया।

THE NEWS FRAME

उक्त बैठक के दौरान श्री जयप्रकाश करमाली, कार्यपालक दण्डाधिकारी, घाटशिला, अंचल अधिकारी, मुसाबनी/घाटशिला/चाकुलिया/बहरागोड़ा/धालभूमगढ़/डुमरिया, श्री केशव भारती, कार्यपालक दण्डाधिकारी, घाटशिला, सहायक वन संरक्षक, जमशेदपुर, प्रमण्डल जमशेदपुर, अनुमण्डल वन अधिकार समिति के सदस्य श्री रामदेव हेम्ब्रम, प्रखण्ड प्रमुख, मुसाबनी, श्री पोरमा बानरा, मुखिया, फोरेस्ट ब्लॉक पंचायत मुसाबनी, श्रीमति रेखा रानी मुर्मू, मुखिया माटिहाना पंचायत बहरागोड़ा,  सभी संबंधित अंचल निरिक्षक एवं अंचल कर्मी, सभी प्रखण्ड के वन विभाग के पदाधिकारी मौजुद हुए।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260614 202807

दरभंगा में यामाहा शोरूम मैनेजर की निर्मम हत्या: 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी वजह।

Untitled Design 53

Jamshedpur में भव्य कवि सम्मेलन काव्यम भावों का उत्सव का सफल आयोजन

Untitled Design 51 1

IPTA द्वारा गम्हरिया में आयोजित विशाल निशुल्क ब्लड जांच शिविर सैकड़ों लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवा का लाभ

Untitled Design 49 1

जमशेदपुर प्रधान Post Office में वृहत रक्तदान शिविर संपन्न डाककर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल 60वीं बार रक्तदान कर चंडी चरण साधु बने प्रेरणास्रोत

WhatsApp Image 2026 06 14 At 4.02.24 PM 1

सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगा लगाम: साकची गोलचक्कर पर NHRA नेशनल प्रेसिडेंट रोशन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बड़ा अभियान

भारत Xcv

विश्व वायु दिवस 2026: पवन ऊर्जा के दम पर हरित भविष्य की ओर बढ़ रहा भारत, गोवा में होगा वैश्विक सम्मेलन

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied