मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

SUCI (कम्युनिस्ट) के 75 वें स्थापना दिवस के अवसर पर चांडिल में एक दिवसीय शिक्षण शिविर का हुआ आयोजन।

On: April 29, 2023 6:00 PM
Follow Us:
THE NEWS FRAME


चांडिल  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आज SUCI (कम्युनिस्ट) पार्टी चांडिल अनुमंडल कमेटी के बैनर तले पार्टी के गौरवशाली 75 वें स्थापना दिवस के अवसर पर चांडिल अनुमंडल के N.P.S. गुजरूटांड, सिरुम में “झारखंड का वर्तमान परिस्थिति और हमारा कर्तव्य” विषय पर एक दिवसीय शिक्षण शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। 

शिक्षण शिविर में उपस्थित मुख्य अथिति वक्ता SUCI(कम्युनिस्ट) पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य सह झारखंड राज्य सचिव कामरेड रोबिन समाजपति ने कहा कि आज पूरा देश और विशेषकर हमारा झारखंड राज्य गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। विभिन्न समस्याओं से घिर चुकी आम जनता के लिए जीना दूभर हो गया है, लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. चावल,गेहूँ, खाद्य तेल सहित सभी जरूरी मूलभूत सामग्रियों की कीमतें लगातार बढ़ रही है। 

THE NEWS FRAME


THE NEWS FRAME

राज्य की हेमंत सोरेन सरकार भी केंद्र की भाजपा सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है। वर्तमान में राज्य की लाखों पद रिक्त है जिस पर कोई बहाली नहीं किया जा रहा है, बेरोजगारी चरम पर है. रोजगार की मांग कर रहे युवाओं की आंदोलन को निरंकुश राज्य सरकार लाठियों के बल पर कुचल रही है। अलग झारखंड राज्य यहाँ की जल, जंगल, जमीन, भाषा संस्कृति की रक्षा के लिए ही बना परंतु यहां सिर्फ लूट मची है, किसानों की दुर्दशा, मजदूरों के शोषण, महिलाओं पर बढ़ते अपराध, शिक्षा के निजीकरण व्यापारिककरण लगातार बढ़ रही है। स्वास्थय व्यवस्था लचर पड़ी हुई है, अस्पतालों मे डॉक्टर, दवा, बेड आदि  आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का  घोर अभाव है। 

पार्टी SUCI(कम्युनिस्ट) का मानना है कि इन तमाम जन समस्याओं का मूल जड़ पूंजीवादी व्यवस्था है, और समस्याओं का समाधान  जनआंदोलन के रास्ते क्रांति के माध्यम से समाजवादी व्यवस्था मे ही संभव है।  इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए व  सरकार की तमाम जन विरोधी नीतियों के खिलाफ SUCI (कम्युनिस्ट) पार्टी अपने जन्मकाल से ही लगातार जन आंदोलन संगठित कर रही है। 

आज के इस कार्यक्रम मे SUCI  (कम्युनिस्ट) पार्टी चांडिल अनुमंडल सचिव अनंत कुमार महतो , आसुदेव महतो, बुद्धेश्वर माझी, अनुराधा महतो, संगीता कुमार, पंचमी महतो , बिरेन महतो,  अनादि कुमार, सुधीर महतो, सुमन कुमार महतो, बीरसिंह महतो, चैतन महतो,राहुल महतो, गंगाधर महतो, विशेश्वर महतो, प्रभात कुमार महतो, भुजंगो मछुआ, हाराधन महतो आदि काफी सारे लोग उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!