
चांडिल | झारखण्ड

आज दिनांक 31 मई को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन झारखंड राज्य कमिटी के आवाहन पर पूरे राज्य भर में प्रतिवाद दिवस मनाया गया। इसी क्रम में एआईडीएसओ सिंहभूम कॉलेज कमिटी की ओर से कॉलेज में प्रदर्शन कर CUET से उत्पन्न समस्याओं को अवगत कराते हुए सिंहभूम कॉलेज प्राचार्य के द्वारा राज्यपाल, मुख्यामंत्री, शिक्षा सचिव एवं कुलसचिव कोल्हान विश्वविद्यालय को ज्ञापन सौंपा गया।
जिला सचिव प्रभात कुमार महतो ने कहा कि वर्तमान वर्ष से CUET (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा के तहत ग्रेजुएशन में नामांकन की प्रक्रिया, आम गरीब मध्यमवर्गीय छात्रों को शिक्षा से वंचित करने का कार्य कर रही है। अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को CUET की जानकारी नहीं होने के कारण फॉर्म नहीं भर पाए हैं। जो भरे है,उन्हे भी परीक्षा देने के लिए अन्य राज्य जाना पड़ रहा है। जो कि छात्रों के ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ा रहा है।
हम सभी छात्र इस तरह की नीतियों का घोर प्रतिरोध करते है। क्योंकि यह नीति शिक्षा का निजीकरण और व्यापारीकरण को बढ़ावा दे रही है। साथ ही वर्त्तमान में नई शिक्षा नीति 2020 सभी विश्वविद्यालयों में लागू की गई है,जिसके तहत कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई को पूरी तरह से बंद करने का निर्देश दिया गया है। हर साल कॉलेजों में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं इंटर में नामांकन लेते हैं। परंतु सरकार द्वारा बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए इस तरह का निर्णय लेना शिक्षा एवं छात्र विरोधी है। इससे आम छात्र-छात्राएं एवं कार्यरत शिक्षक- शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी प्रभावित होंगे। छात्रों को मजबूरन प्राइवेट कॉलेजों की ओर अग्रसर होना पड़ेगा।
अतः हमारा राज्यपाल व सरकार से मांग है की:-
1) CUET परीक्षा प्रणाली को अविलंब रद्द किया जाए।साथ ही ग्रेजुएशन का नामांकन पूर्व की भांति नामांकन लिया जाए।
2) बगैर वैकल्पिक व्यवस्था किए इंटरमीडिएट की पढ़ाई को कॉलेजों से अलग नहीं किया जाए और पूर्व की भांति पढ़ाई का संचालन किया जाए।
कार्यक्रम में राजा प्रमाणिक, राहुल महतो रवींद्रनाथ महतो, विजय, सागर, महावीर, विवेक, नकुल, विकास, अगस्त आदि उपस्थित थे।











































CUET wapas Lena hoga