मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

Jamshedpur Crime : राहुल बच्चा हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामदगी के दौरान मुख्य आरोपी सब्बे पुलिस मुठभेड़ में घायल

On: July 9, 2026 8:55 PM
Follow Us:
The News Frame 6 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1
  • मानगो थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हत्या के 24 घंटे के भीतर चार आरोपी दबोचे गए; मुख्य आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित मजार के समीप हुए चर्चित राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड में पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हथियार बरामदगी के दौरान मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह उर्फ साहेब सिंह उर्फ सब्बे द्वारा कथित रूप से पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने के बाद आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Netaji 3

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित मजार के पास राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा की ईंट, पत्थर और लकड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई राजा कुमार की शिकायत पर मानगो थाना में कांड संख्या-145/2026 दर्ज किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) की निगरानी में सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-1) ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  • सरबजीत सिंह उर्फ साहेब सिंह उर्फ सब्बे
  • सौरभ दत्ता उर्फ बंगाली
  • अफताब अली उर्फ बाबा
  • अमरजीत प्रसाद उर्फ पाण्डेय

हथियार बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी सब्बे ने जवाहरनगर फॉरेस्ट लाइन क्षेत्र में हथियार छिपाकर रखने की जानकारी दी। पुलिस जब उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद करने पहुंची, तभी उसने वहां छिपाकर रखी एक देशी लोडेड पिस्टल उठाकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें सब्बे घायल हो गया। उसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

कई मामलों में वांछित रहे हैं आरोपी

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह उर्फ सब्बे के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी अफताब अली उर्फ बाबा और अमरजीत प्रसाद उर्फ पाण्डेय का भी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

मृतक राहुल बच्चा पर भी दर्ज थे कई केस

पुलिस ने बताया कि मृतक राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा के खिलाफ भी हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज थे।

पुलिस ने क्या-क्या किया बरामद

छापेमारी और जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल एवं आरोपियों की निशानदेही पर कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। इनमें खून से सने कपड़े, ईंट, पत्थर, अर्धजली लकड़ी, एक जोड़ी चप्पल, खून लगे रुपये तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (JH05 CX 5368) शामिल हैं। पुलिस ने घटना से जुड़े हथियारों की भी बरामदगी की कार्रवाई की।

विशेष टीम ने की कार्रवाई

पूरे अभियान का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-1) ऋषभ त्रिवेदी ने किया। अभियान में मानगो थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद सहित थाना के कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

Netaji 4

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment