मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

26वीं पूर्वी सिंहभूम जिला योग प्रतियोगिता संपन्न, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाया योग कौशल

On: July 4, 2026 11:21 PM
Follow Us:
The News Frame 24
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिला योग संघ के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में 26वीं पूर्वी सिंहभूम जिला योग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 20 विद्यालयों के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योगासन एवं योग प्रदर्शन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Netaji 3

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शिव शंकर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन जीने की एक प्रभावी जीवनशैली है। उन्होंने बच्चों से नियमित योग अपनाने और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के सम्मान समारोह के दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.पी. शुक्ला उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों के रूप में विजय सिंह राणा, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार दे, रघुवंश मणि सिंह, वैशाली कर्मकार, श्याम मिश्रा, राज सिंह एवं सचिव पप्पू शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र से किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान दीपांशु को ‘योग ज्योति’, शैल कुमारी को ‘योग सुंदरी’ तथा साहब को ‘योग श्री’ की विशेष उपाधि देकर सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला योग संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

Netaji 4

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment