मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

वाहन चेकिंग में पुलिस के हत्थे चढ़े दो बाइक चोर, चोरी की हीरो स्प्लेंडर बरामद

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 4, 2026 7:30 AM
Follow Us:
IMG 20260704 073011
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर । सिदगोड़ा थाना पुलिस ने देर रात वाहन जांच अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर एक पुराने बाइक चोरी कांड का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है, जिसे मई माह में टीनप्लेट गेट के पास से चोरी किया गया था।

Netaji 3

पुलिस के अनुसार, 2-3 जुलाई की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे सिदगोड़ा थाना के समीप मुख्य सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बाइक घुमाकर भागने लगे। हालांकि सशस्त्र बल की मदद से दोनों को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया।

पूछताछ के दौरान दोनों युवक मोटरसाइकिल से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि उक्त बाइक को मई 2026 के पहले सप्ताह में टीनप्लेट गेट के पास से चोरी किया था।

इंजन और चेसिस नंबर की जांच में पुष्टि हुई कि बरामद बाइक उसी चोरी की मोटरसाइकिल है, जिसके संबंध में सिदगोड़ा थाना कांड संख्या-92/2026, दिनांक 30 जून 2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी

  • रोहित सिंह (29 वर्ष), निवासी टुईलाडुंगरी, गोलमुरी थाना क्षेत्र।
  • गोल्डी सिंह (26 वर्ष), मूल निवासी टुईलाडुंगरी, वर्तमान निवासी घोड़ा चौक, जुगसलाई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बरामदगी

  • एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल।

दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के मामलों में केस दर्ज हैं।

  • रोहित सिंह के विरुद्ध गोलमुरी थाना कांड संख्या 12/2023 (धारा 379/411/34 भादवि) दर्ज है।
  • गोल्डी सिंह के विरुद्ध गोलमुरी थाना कांड संख्या 11/2023 (धारा 379/411/34 भादवि) दर्ज है।

छापेमारी दल

इस कार्रवाई का नेतृत्व सिदगोड़ा थाना प्रभारी मो. फैज अहमद ने किया। टीम में पुलिस अवर निरीक्षक राजू लाल स्वासी, सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार मांझी, तुरिया भेगरा, तथा आरक्षी इकराम अंसारी और भरत सिंह यादव शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्ती और वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा तथा चोरी के मामलों में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 25

हाईकोर्ट की दखल पर 2 एएसआई समेत 6 पुलिसकर्मी गिरफ्तार Ara में भरत तिवारी जैसा दूसरा कांड?

Untitled Design 24

Sri Ganganagar में 13 वर्षीय नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला 10 से अधिक आरोपी गिरफ्तार

The News Frame 21

अवैध हथियार मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

The News Frame 17

DD बार हत्याकांड के विरोध में सरयू राय के नेतृत्व में निकला विशाल मशाल जुलूस, बोले– “पुलिस समय पर सक्रिय होती तो हिमांशु सिंह की जान बच सकती थी”

हाथरस 2 1

DD बार हत्याकांड पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार 3 विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध हथियार खून के नमूने और CCTV फुटेज बरामद, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

Birsanagar

नए SSP के पदभार ग्रहण के बीच अपराधियों का दुस्साहस, टेल्को में युवक पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

Leave a Comment

Link copied