मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

NIT जमशेदपुर में उभरती प्रौद्योगिकियों पर दो राष्ट्रीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सफलतापूर्वक सम्पन्न।

On: June 6, 2026 7:10 PM
Follow Us:

NIT जमशेदपुर के ईसीई विभाग द्वारा दो राष्ट्रीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्रामों का सफल आयोजन

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), जमशेदपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियंत्रण विभाग द्वारा ई&आईसीटी अकादमी के सहयोग से 25 मई से 5 जून 2026 तक दो सप्ताह की अवधि के दो राष्ट्रीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) – “अंडरवाटर रोबोटिक्स एंड एकॉस्टिक कम्युनिकेशन नेटवर्क्स (URACN-2026)” तथा “एफपीजीए आधारित कम्युनिकेशन सिस्टम्स डिजाइन (FCSD-2026)” – का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम का समापन समारोह एनआईटी जमशेदपुर के उपनिदेशक, अधिष्ठाता (अनुसंधान एवं परामर्श), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियंत्रण विभागाध्यक्ष, मुख्य अतिथि डॉ. शंभुनाथ नंदी, मुख्य वैज्ञानिक, सीएमईआरआई दुर्गापुर, तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. प्रीतम कुमार, आईआईटी पटना की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

इन कार्यक्रमों का उद्घाटन एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने मुख्य अतिथि प्रो. एस. एन. सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. एस. भौमिक की उपस्थिति में किया था।

दोनों एफडीपी में 50-50 प्रतिभागियों की क्षमता निर्धारित थी, किन्तु विषयों की प्रासंगिकता एवं नवीनता के कारण प्रतिभागियों का उत्साह अपेक्षा से अधिक रहा। URACN-2026 में 55 तथा FCSD-2026 में 68 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। कुल 123 प्रतिभागियों ने देश के 19 राज्यों से सहभागिता की, जिनमें 92 शिक्षक, 11 शोधार्थी तथा उद्योग एवं स्नातक तथा स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थी शामिल थे।

दो सप्ताह की अवधि में कुल 24 विशेषज्ञ व्याख्यान एवं 16 हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों का संचालन देश के प्रतिष्ठित संस्थानों एवं संगठनों जैसे आईआईटी, एनआईटी, सीएसआईआर-एनआईओ, डीआरडीओ-एनएसटीएल, सीएमईआरआई, एसटी माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स, वीआईटी तथा बिट्स हैदराबाद सहित विभिन्न संस्थानों के 38 विशेषज्ञों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्रों में प्रतिभागियों को ANSYS, CATIA, MATLAB, Xilinx Vivado तथा विभिन्न IoT उपकरणों के माध्यम से डिजाइन, मॉडलिंग एवं सिमुलेशन का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही अंडरवाटर रोबोटिक्स तथा FPGA आधारित संचार प्रणालियों के वास्तविक अनुप्रयोगों का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे प्रतिभागियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अत्यंत उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता प्रदर्शित की। प्रशिक्षण के अंत में आयोजित ऑनलाइन क्विज में लगभग सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया तथा 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। सफल प्रतिभागियों को ई&आईसीटी अकादमी द्वारा ई-प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

एनआईटी जमशेदपुर के ईसीई विभाग द्वारा उभरते हुए इन तकनीकी क्षेत्रों में आयोजित ये एफडीपी आत्मनिर्भर भारत के अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने, शिक्षाविदों एवं उद्योग जगत के बीच सहयोग को सुदृढ़ करने तथा भविष्य में शोध परियोजनाओं, पीएच.डी., प्रकाशनों एवं तकनीकी नवाचारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होंगे।

इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन में डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. जयेंद्र कुमार, डॉ. मृत्युञ्जय राउत, डॉ. कौशिक दास, श्री अजीत कुमार, श्री शशि प्रकाश तथा श्रीमती वीणाशीला राव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके समर्पण एवं सुव्यवस्थित प्रयासों से कार्यक्रमों का सफल संचालन संभव हो सका।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियंत्रण विभाग, एनआईटी जमशेदपुर भविष्य में भी इस प्रकार के उच्च गुणवत्ता वाले शैक्षणिक एवं कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से तकनीकी शिक्षा एवं अनुसंधान को नई दिशा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

NIT Jamshedpur Concludes Two National FDPs on Emerging Technologies with Pan-India Participation.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

PM-YASASVI स्कॉलरशिप ने झारखंड के विश्वजीत मंडल का एमबीए का सपना किया साकार, IIM रायपुर तक पहुंचने वाले समुदाय के पहले छात्र बने

केरला पब्लिक स्कूल, मानगो में वरिष्ठ छात्र परिषद (सीनियर स्कूल कैबिनेट) का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के ‘शंखनाद 2026’ में उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं का ऐलान

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘शंखनाद-2026’ का आयोजन, नए शैक्षणिक सत्र का हुआ भव्य स्वागत – डॉ. रश्मि

Jharkhand साहित्य संस्कृति परिषद की साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित 11 अक्टूबर को होगा पुरस्कार वितरण

Leave a Comment