मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

बागबेड़ा Firing गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल और बाइक बरामद

810c92dedce0cbe5e9d700a4ea327a2e
On: May 18, 2026 4:32 PM
Follow Us:
Untitled Design 7 2
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर: के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में चर्चित Firing गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बागबेड़ा थाना कांड संख्या 32/26 दिनांक 27 अप्रैल 2026, धारा 103(1)/61 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल, जिंदा गोली तथा मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई दोनों मुख्य आरोपियों को रिमांड पर लेकर की गई पूछताछ के दौरान संभव हो सकी।

A 2

Goli मारकर हत्या का लगा था आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल 2026 की रात करीब 12:30 बजे गितेन्दु कुमार गौतम, जो वर्तमान में एकलव्य सिटी रोड नंबर-19, कुलूप टांगा, आदित्यपुर-2 में रहते थे, की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रीना रानी के फर्दबयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।

कांड में राजकिशोर सिंह, उनके पुत्र अविनाश सिंह, बड़े पुत्र तथा कुछ अन्य व्यक्तियों पर षड्यंत्र रचकर हत्या करने का आरोप लगाया गया था। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

दोनों मुख्य आरोपियों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

मामले के मुख्य आरोपी राज किशोर सिंह और उनके पुत्र अनिकेत सिंह ने 12 मई 2026 को जमशेदपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने न्यायालय से अनुमति लेकर दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया।

रिमांड के दौरान पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं।

आरोपियों की निशानदेही पर हथियार बरामद

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल, जिसमें मैगजीन लगी हुई थी, तथा एक जिंदा गोली बरामद की गई। यह हथियार राज किशोर सिंह के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-05 स्थित घर से बरामद हुआ।

इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई हीरो होंडा पैशन प्लस मोटरसाइकिल, जिसका पंजीयन संख्या JH05D-9034 है, उसे परसुडीह थाना क्षेत्र के मोईगुटू इलाके से बरामद किया गया।

बरामद सामान की सूची

पुलिस द्वारा बरामद किए गए सामान में शामिल हैं:

  • एक देसी पिस्टल मैगजीन सहित
  • एक जिंदा गोली
  • हीरो होंडा पैशन प्लस मोटरसाइकिल (JH05D-9034)

रिमांड पर लिए गए आरोपी

पुलिस द्वारा रिमांड पर लिए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. राज किशोर सिंह, उम्र करीब 50 वर्ष, पिता- परमानन्द सिंह
  2. अनिकेत सिंह, पिता- राज किशोर सिंह

दोनों आरोपी बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-05, थाना बागबेड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निवासी हैं।

वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में यह पूरी कार्रवाई की गई। छापेमारी और पूछताछ अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था द्वारा किया गया।

छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

इस कार्रवाई में बागबेड़ा थाना एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों के नाम निम्नलिखित हैं:

  • पु०नि० सह थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर
  • पु०अ०नि० आलोक कुमार
  • पु०अ०नि० जेवियर होरो
  • स०अ०नि० संतोष कुमार
  • स०अ०नि० पवन कुमार सिंह
  • स०अ०नि० सुनील कुमार यादव
  • थाना रिजर्व गार्ड

मामले की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। हत्या के पीछे की साजिश, आपसी विवाद और अन्य संभावित कारणों को लेकर पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied