मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनाई गई गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

On: May 8, 2026 2:16 PM
Follow Us:
  • दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए गीत और नृत्य

जामशेदपुर: श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शुक्रवार 08 मई 2026 को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और प्रशिक्षणार्थियों ने टैगोर के जीवन, साहित्य और शैक्षिक विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. शिवानंद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर केवल महान साहित्यकार ही नहीं बल्कि एक दूरदर्शी शिक्षाविद भी थे। उनके साहित्य और विचारों ने भारतीय शिक्षा और संस्कृति को नई दिशा देने का कार्य किया है।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

उन्होंने कहा कि टैगोर मातृभाषा के माध्यम से शिक्षा देने पर विशेष जोर देते थे और उनका मानना था कि शिक्षा तभी प्रभावी हो सकती है जब विद्यार्थी अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़कर सीखें। प्रो. डॉ. शिवानंद सिंह ने कहा कि आज के समय में भी टैगोर के शैक्षिक विचार पूरी तरह प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थी बरखा ने रवींद्रनाथ टैगोर के विचारों पर प्रकाश डाला और उनके साहित्यिक योगदान को विस्तार से बताया। वहीं सुलेखा महतो ने टैगोर की प्रसिद्ध कविता का भावपूर्ण पाठ कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

THE NEWS FRAME

कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षणार्थी अनामिका एवं अमित कुमार राणा ने संयुक्त रूप से किया। दोनों ने पूरे कार्यक्रम को प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाया।

इस अवसर पर बीएड और डीएलएड के प्रशिक्षणार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीत और नृत्य ने समारोह को आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की।

समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो, सहायक प्राध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का माहौल साहित्य, संस्कृति और शिक्षा के मूल्यों से सराबोर नजर आया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

PM-YASASVI स्कॉलरशिप ने झारखंड के विश्वजीत मंडल का एमबीए का सपना किया साकार, IIM रायपुर तक पहुंचने वाले समुदाय के पहले छात्र बने

केरला पब्लिक स्कूल, मानगो में वरिष्ठ छात्र परिषद (सीनियर स्कूल कैबिनेट) का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के ‘शंखनाद 2026’ में उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं का ऐलान

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘शंखनाद-2026’ का आयोजन, नए शैक्षणिक सत्र का हुआ भव्य स्वागत – डॉ. रश्मि

Jharkhand साहित्य संस्कृति परिषद की साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित 11 अक्टूबर को होगा पुरस्कार वितरण

Leave a Comment