मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

प्रोजेक्ट बदलाव से बदली तस्वीर,सखी मंडल की दीदियों को मिली टाटा मैजिक

On: May 1, 2026 7:12 PM
Follow Us:

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक अहम पहल के तहत “प्रोजेक्ट बदलाव” के अंतर्गत सखी मंडल की महिलाओं को टाटा मैजिक सवारी वाहन की चाबी सौंपी गई। समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने यह वितरण किया। इस दौरान अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा एवं पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राज लक्ष्मी भी मौजूद रहीं।

इस पहल के तहत पलाश-झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की SVEP परियोजना और आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना (AGEY) के माध्यम से झींकपानी प्रखंड के रोशनी महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुनीता देवी, सचिव लक्ष्मी देवी और कोषाध्यक्ष लक्ष्मी कुई को वाहन उपलब्ध कराया गया। वहीं टोंटो प्रखंड के टोंटो आजीविका महिला संकुल संगठन की अध्यक्ष मनीला लागुरी, सचिव शंकरी लागुरी और कोषाध्यक्ष सीमा लागुरी को भी अलग-अलग टाटा मैजिक वाहन की चाबी सौंपी गई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त एवं अन्य अधिकारियों ने सखी मंडल की दीदियों के साथ हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर महिलाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास और उत्साह साफ झलक रहा था।

यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार और परिवहन सुविधा को भी बढ़ावा दे रही है। AGEY योजना के माध्यम से महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें उद्यमी बनने का अवसर दिया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें और समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकें।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment