मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

Yoga Day Special: योग को केवल एक दिन का उत्सव न बनाएं, इसे जीवनशैली में अपनाएं – डॉ. रमेश कुमार

On: March 14, 2026 12:02 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : आगामी 21 जून 2026 को देश-भर में बारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (Yoga Day) मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. रमेश कुमार ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि योग को केवल एक दिन का कार्यक्रम बनाकर सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।

डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि हमारे क्षेत्र में अभी भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। गंभीर बीमारी या बेहतर इलाज के लिए लोगों को अक्सर रांची या पटना जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में योग एक ऐसा माध्यम है जो लोगों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि हम लोग पिछले एक दशक से योग दिवस मना रहे हैं, लेकिन अभी भी लोगों के दैनिक जीवन में योग का समावेश पर्याप्त रूप से नहीं हो पाया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उन्होंने बताया कि आमतौर पर लोग थोड़ी-सी शारीरिक परेशानी होने पर तुरंत पास की दवा दुकानों से दवाई ले लेते हैं। कई बार बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयों का सेवन किया जाता है, जिससे शरीर में अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। योग एक प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन और आत्मा को भी संतुलित बनाता है।

स्वास्थ्य रहना है अगर : सुबह समय नहीं तो शाम को योगाभ्यास (Yoga) अवश्य करें

डॉ. रमेश कुमार ने लोगों से आग्रह किया कि यदि सुबह समय नहीं मिल पाता है, तो शाम को कुछ समय निकालकर योगाभ्यास अवश्य करें। यदि योग दिवस पर होने वाले सामूहिक अभ्यास को ही लोग सप्ताह में कम से कम चार से पांच दिन नियमित रूप से करने लगें, तो वे दवाइयों पर होने वाले अनावश्यक खर्च से भी बच सकते हैं और उनका शरीर अधिक स्वस्थ व ऊर्जावान बना रहेगा।
उन्होंने योग के महत्व को समझाते हुए कहा कि जिस प्रकार गुड़ का स्वाद केवल उसे खाकर ही जाना जा सकता है, उसी प्रकार योग के लाभ भी तभी महसूस होते हैं जब इसे नियमित रूप से किया जाए। केवल सुनने या पढ़ने से योग के वास्तविक फायदे का अनुभव नहीं हो सकता।

डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि आज के समय में योग सीखने के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। आसपास के क्षेत्रों में योग प्रशिक्षक, योग केंद्र या मार्गदर्शन देने वाले लोग आसानी से मिल जाते हैं। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वे सही परामर्श लेकर नियमित योगाभ्यास शुरू करें।

अंत में उन्होंने सभी लोगों से संकल्प लेने की अपील की कि योग को केवल एक दिन का उत्सव न बनाकर वर्ष भर अपनाएं और इसे अपने स्वास्थ्य का आधार बनाएं। नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होती है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

PM-YASASVI स्कॉलरशिप ने झारखंड के विश्वजीत मंडल का एमबीए का सपना किया साकार, IIM रायपुर तक पहुंचने वाले समुदाय के पहले छात्र बने

केरला पब्लिक स्कूल, मानगो में वरिष्ठ छात्र परिषद (सीनियर स्कूल कैबिनेट) का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के ‘शंखनाद 2026’ में उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं का ऐलान

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘शंखनाद-2026’ का आयोजन, नए शैक्षणिक सत्र का हुआ भव्य स्वागत – डॉ. रश्मि

Jharkhand साहित्य संस्कृति परिषद की साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित 11 अक्टूबर को होगा पुरस्कार वितरण

Leave a Comment