मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जुगसलाई में डॉली मल्लिक का जनसंपर्क तेज बोलीं विकास मेरी पहली प्राथमिकता डर के आगे जीत

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: February 17, 2026 8:38 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 02 17 At 8.31.59 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी डॉली मल्लिक ने मंगलवार को विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने गौशाला चौक, सफ़ीगंज मोहल्ला, गौशाला नाला रोड, पुरानी बस्ती रोड, पंछी मोहल्ला और बामा लाइन समेत कई क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

नुक्कड़ सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉली मल्लिक ने कहा कि जुगसलाई के विकास को लेकर वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और जनता को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि “डर के आगे जीत होती है” और जुगसलाई की जनता सच्चाई को पहचानती है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 15 वर्षों से वे क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ी रही हैं और आगे भी विकास के लिए लगातार काम करती रहेंगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कई लोग बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही जनता के बीच से गायब हो जाते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जुगसलाई की जनता को उन उम्मीदवारों को पहचानना होगा जो केवल चुनाव जीतने के लिए समाज को बांटने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य सभी समाज और वर्गों को साथ लेकर क्षेत्र का समुचित विकास करना है।

डॉली मल्लिक ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे आगामी चुनाव में क्रम संख्या 3, ‘चूड़ी छाप’ पर वोट देकर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि जुगसलाई के विकास कार्यों को नई गति दी जा सके।

जनसंपर्क अभियान में जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक, बोड़ाम की जिला परिषद सदस्य गीतांजलि महतो, माणिक महतो, ममता, रिमा, विक्की सोनकर, दिनेश जायसवाल, अंकुश साहनी, बाबू, मुकेश शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। अभियान के दौरान क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्माता नजर आया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रत्याशी का स्वागत किया।

Leave a Comment