मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं कई मामलों का मौके पर समाधान

On: February 17, 2026 8:22 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतें और सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। उपायुक्त ने प्राप्त सभी आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

जन शिकायत निवारण दिवस में आर्म्स लाइसेंस, स्वास्थ्य सेवाओं, मैया समान योजना का लाभ, भू-विवाद, स्कूल फीस, शिक्षा संबंधी मुद्दे, अवैध कब्जा, राशन कार्ड सहित जनहित से जुड़े कई मामलों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को क्रमवार सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम के दौरान कई आवेदनों का मौके पर ही समाधान भी किया गया, जिससे फरियादियों को त्वरित राहत मिली। उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करें और प्रत्येक मामले में समयसीमा का पालन सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि विभागीय समीक्षा बैठकों के दौरान जन शिकायतों से जुड़े आवेदनों की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि नागरिकों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जा सके। प्रशासन का उद्देश्य है कि लोगों की शिकायतों का पारदर्शी और त्वरित निवारण हो तथा उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याएं सीधे जन शिकायत निवारण दिवस में आकर दर्ज कराएं, ताकि उनका समाधान शीघ्र और प्रभावी तरीके से किया जा सके।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment