मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

सोनारी दोमुहानी संगम पर महाशिवरात्रि में उमड़ा आस्था का सैलाब नदी पूजन व भव्य आरती से भक्तिमय हुआ माहौल

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: February 15, 2026 9:53 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 02 15 At 8.57.19 PM 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर : के सोनारी दोमुहानी संगम घाट पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हजारों शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की अगुवाई में आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ विधि-विधान से नदी पूजन कर मां स्वर्णरेखा की आराधना के साथ की। इसके बाद भव्य आरती का आयोजन हुआ, जिसने पूरे दोमुहानी संगम को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। बनारस के अस्सी घाट से पधारे प्रसिद्ध आशुतोष महाराज के नेतृत्व में पंडितों के दल ने स्वर्णरेखा आरती कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर अलौकिक पुष्प वर्षा और आकर्षक आतिशबाजी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हजारों की संख्या में उपस्थित शिव भक्तों ने भगवान शिव की आराधना करते हुए भक्ति में डूबकर भजन-कीर्तन किया। शिव से जुड़ी विविध कलाकृतियां और सजावट भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं।

स्थानीय कलाकार कृष्ण मूर्ति के भजनों की अमृत वर्षा से श्रद्धालु देर रात तक भगवान शिव की भक्ति में लीन रहे। संगम तट पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने पूरे लौहनगरी को शिवमय कर दिया।

गौरतलब है कि सोनारी दोमुहानी संगम क्षेत्र का विकास पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में नए सिरे से किया गया था, जहां भगवान शिव की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की गई है। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र में आस्था, एकता और सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक बनकर उभरा।

और पढ़ें

Ab

लेवरा–दलांगी में रामनवमी जुलूस मार्ग विवाद खत्म: 2 साल बाद सहमति से निकला समाधान, आंदोलन के बाद प्रशासन झुका

Bodam

Bodam में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई: छापेमारी में भट्टी ध्वस्त, आरोपी गिरफ्तार

Deputy Commission

PC-पीएनडीटी अधिनियम पर उपायुक्त की सख्ती, समीक्षा बैठक में कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Jamsedpur

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक, अंतर-विभागीय समन्वय से कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों के सुचारू क्रियान्वयन पर दिया गया निर्देश

WhatsApp Image 2026 03 18 At 7.30.12 PM

चाकुलिया नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Tata

Tata Steel का बड़ा कदम! चीन की यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर बनाएगा लो-कार्बन स्टील

Leave a Comment