मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जन शिकायत निवारण दिवस उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं कई आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

On: February 13, 2026 9:02 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने भू-विवाद, अवैध कब्जा, जमीन दाखिल खारिज, राशन कार्ड, नामांकन, दुकान आवंटन और अन्य जनहित से जुड़े मामलों से संबंधित आवेदन सौंपे।

उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को अग्रसारित किया और प्रत्येक मामले में नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान कई आवेदनों का मौके पर ही समाधान भी किया गया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उपायुक्त ने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें। साथ ही, विभागीय समीक्षा बैठकों में इन आवेदनों की नियमित समीक्षा करने पर भी जोर दिया गया, ताकि जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment