मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मानगो के मेयर पद पर जदयू ने किया दावा

On: February 1, 2026 9:00 PM
Follow Us:
  • संगठनात्मक, सामाजिक आधार, जनसमर्थन एवं कार्यकर्ता बल वाला हो एनडीए उम्मीदवार
  • भाजपा से मानगो मेयर सीट जदयू के लिए छोड़ने का आग्रह
  • पत्नी को ढाल बनाकर बन्ना गुप्ता निर्लज्जता से मेयर का चुनाव लड़ रहे हैं

जमशेदपुर । जनता दल (यू) ने मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर दावा किया है। जदयू ने भारतीय जनता पार्टी से आग्रह किया है कि एनडीए उम्मीदवार के नाते मानगो मेयर की सीट जनता दल (यू) के लिए छोड़ दी जाए ताकि जदयू इस सीट पर एनडीए उम्मीद्वार के रूप में अपना प्रत्याशी दे सके। जनता दल (यू) के पास इसके लिए एक से अधिक सशक्त उम्मीदवार हैं।

रविवार को जनता दल (यूनाइटेड), जमशेदपुर महानगर के प्रमुख नेताओं ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के साथ उनके आवासीय कार्यालय पर भेंट की और बैठक कर यह प्रस्ताव उनके समक्ष रखा। श्री राय से मिलने वालों में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू तथा युवा जद(यू) के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह प्रमुख हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सरयू राय के साथ हुई बैठक में यह मांग रखी गई कि मानगो नगर निगम की सीट जनता दल (यूनाइटेड) को दी जाए। साथ ही इस बात पर भी चर्चा हुई कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का एक ही उम्मीदवार मेयर पद के लिए हो जो संगठनात्मक आधार, सामाजिक आधार, जनसमर्थन एवं कार्यकर्ता बल के साथ एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतर सके और एनडीए की जीत सुनिश्चित हो।

विधायक सरयू राय ने जद(यू) नेताओं को बैठक में जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इस विषय को लेकर संपर्क किया है। इस बारे में भाजपा नेतृत्व से वार्ता चल रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से इस विषय पर फिर से बातचीत होगी। श्री राय ने बैठक में कहा कि वह जद (यू) कार्यकर्ताओं के मन की बात उनके समक्ष रखेंगे और जदयू की इस मांग को मजबूती के साथ दोहरायेंगे।

बैठक में उपस्थित नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि राजग गठबंधन जदयू की संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक सरोकार और जनाधार को ध्यान में रखते हुए न्यायोचित एवं सम्मानजनक निर्णय लेगा।

इस चुनाव में पहले से स्पष्ट है कि अपनी पत्नी को ढाल बनाकर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता निर्लज्जता पूर्वक मानगो नगर निगम के मेयर का चुनाव लड़ रहे हैं। वे मेयर पति बनना चाह रहे हैं। मंत्री के रूप में उनके भ्रष्टाचार और भ्रष्ट चेहरे को जनता अच्छी तरह जानती है। मानगो की जनता ऐसे भ्रष्ट आचरण वाले उम्मीदवार को सबक सिखाए, इसके लिए एनडीए की ओर से एकजुट प्रयास हो और एक सशक्त उम्मीदवार चुनाव में खड़ा हो।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment