मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

खूंटी टैंकर एसोशिएशन स्थानीय युवा युवतियों के लिए रोजगार का अवसर प्रदान करेगा : टीका खान

On: January 9, 2026 8:24 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 01 09 At 4.55.29 PM
  • 11 जनवरी को होगा कंबल और मकर संक्रांति के लिए चूड़ा गुड़ वितरण : संजय होरो

खूंटी । खूंटी टैंकर एसोशिएशन की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को केंद्रीय कार्यालय में हुई। अध्यक्षता खूंटी टैंकर एसोशिएशन के महामंत्री संजय होरो ने की।

इस अवसर पर खूंटी टैंकर एसोशिएशन के अध्यक्ष टीका खान ने कहा कि एसोशिएशन स्थानीय युवा युवतियों के लिए रोजगार का अवसर प्रदान करेगा। इसके साथ ही बहनों के लिए कंप्यूटर, सिलाई का प्रशिक्षण भी देगा। उन्होंने कहा कि खूंटी टैंकर एसोशिएशन स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को प्राथमिकता देने के लिए आंदोलन कर रहा है, ताकि सभी स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को इंडियन ऑयल डिपो से ट्रांसपोर्टिंग का काम मिल सके।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इसके साथ ही आदिवासी, हरिजन और गरीब परिवारों के लिए के हित में भी काम करना है। इसी क्रम में स्थानीय युवा और युवतियों को रोजगार का भी अवसर प्रदान करना है और उन्हें स्किल प्रशिक्षण की भी व्यवस्था करानी है।

वही पहड़ा राजा प्रतिनिधि, झारखंड आंदोलनकारी, अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के केंद्रीय संगठन सचिव एवं खूंटी टैंकर एसोशिएशन के महामंत्री संजय होरो ने कहा कि अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है और झारखंड के सबसे महत्वपूर्ण पर्व टुसू भी नजदीक आ गया है। इसको देखते हुए आगामी 11 जनवरी 2026 को खूंटी टैंकर एसोशिएशन की ओर से क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए कंबल वितरण करना है। इसके साथ ही टुसू पर्व के लिए चूड़ा, गुड़, तिलकुट लाई और मुढ़ी का भी वितरण किया जाएगा। श्री होरो ने कहा कि एसोशिएशन स्थानीय लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाएगा, ताकि इनको इसका लाभ मिल सके।

इस अवसर पर खूंटी टैंकर एसोशिएशन के संरक्षक सुनील कुमार तांती नंदा ने कहा कि खूंटी टैंकर एसोशिएशन ट्रांसपोर्टर के साथ साथ स्थानीय ग्रामीण गरीब, बुजुर्ग लोगों के लिए भी काम करेगा। इंडियन ऑयल प्रबंधन को सी एस आर के तहत आस पास के क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, साफ सफाई, सड़क नाली का विकास करना होगा। धन्यवाद ज्ञापन ताबिश अहमद ने की।

बैठक में मुख्य रूप से सुनील कुमार तिवारी, उमेश भगत, सैयद एजाज अहमद, सिद्धिक अली, चिराग जैन, सदाकत, असगर खान, गयासुद्दीन अंसारी हाफिज, सरवर खान, फिरोज, राम बाबू मोरया छोटू, सादिक अली, इस्राफील, लियाकत, शाहरुख, मुजीब पंकज यादव, ओम प्रकाश यादव, विनय गुप्ता, फ़ैजू रहमान आदि उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!