मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

इंडियन ऑयल प्रबंधन खूंटी ने टीका खान की मांग पर सभी 30 टैंकरों की जांच प्रक्रिया को रद्द किया

On: January 8, 2026 4:11 PM
Follow Us:
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामा झारखंड आंदोलनकारी एवं एसोशिएशन के मुख्य संरक्षक गुरु चरण किस्कू के मार्गदर्शन में सफल रहा आंदोलन : संजय होरो

खूंटी । अंततः खूंटी टैंकर एसोशिएशन के अध्यक्ष टीका खान के मांग पर इंडियन और प्रबंधन को झुकना ही पड़ा। और उनकी मांगों को रखते हुए सभी 30 टैंकरों की जांच प्रक्रिया को रद्द करते हुए पुनः जांच का आदेश दिया है।

इसका प्रमुख कारण यह रहा है कि सभी 30 टैंकरों को जांच के लिए सेफ्टी का घोर उल्लंघन किया गया था। टैंकर चालकों के पास ना तो वर्दी थी ना ही सेफ्टी शू था ना ही हेलमेट पहने थे और भी कई खामियां थी। इसी सेफ्टी उल्लंघन को अध्यक्ष ने गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन पर सभी टैंकरों की जांच प्रक्रिया को रद्द करने का दबाव बनाया था और उसमें उन्हें सफलता मिली। इसके साथ ही स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को प्राथमिकता देने की मांग की है, जिस पर प्रबंधन गंभीरता पूर्वक विचार कर रहा है।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस समझौते में पटना इंडियन ऑयल के पदाधिकारी श्रीकांत सिंह की सकारात्मक भूमिका रही है।

इस आंदोलन में झारखंड आंदोलनकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामा और खूंटी टैंकर एसोशिएशन के मुख्य संरक्षक गुरुचरण किस्कू के मार्गदर्शन में आंदोलन को सफलता मिली। इसके लिए एसोशिएशन की पूरी टीम की एकता महत्वपूर्ण रही।

इस आंदोलन में मुख्यरूप से एसोशिएशन के अध्यक्ष टीका खान, उपाध्यक्ष उमेश भगत, महासचिव संजय होरो, संरक्षक सुनील ताती नंदा, नीरज जैन, सैयद एजाज अहमद, सुनील कुमार तिवारी, अनिल डेविड मिंज, ताबिश अहमद, असगर खान सहित पूरी टीम की एकता रंग लाई।

THE NEWS FRAME

अनुमंडल पदाधिकारी की मौजूदगी में हुई प्रबंधन और एसोशिएशन के बीच वार्ता

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन खूंटी लिमिटेड एवं इंडियन ऑयल टैंकर एसोशिएशन के बीच खूंटी अनुमंडल पदाधिकारी की मौजूदगी में वार्ता सफल रहा। प्रबंधन की ओर से समझौते में आर/ओ उपभोक्ताओं की समकालीन मांग स्थिति के आधार पर टैंक, ट्रकों की आवश्यकता का पुनर मूल्यांकन किया जाएगा तथा उसी के अनुसार निविदा की शर्तों एवं नियमों के अनुरूप प्रतीक्षा सूची से दूसरे चरण का एल ओ ए अगले 15/ 20 दिनों के भीतर जारी करने का प्रयास आइओसीएल द्वारा किया जाएगा। साथ ही वर्तमान परिवहन कर्ताओं के कुछ टैंक, ट्रकों की पूर्व में की गई जांच से संबंधित प्राप्त शिकायतों को संज्ञान में लिया गया है, जिसके अंतर्गत कार्यादेश जारी करने से पूर्व संबंधित टीटी को पुनः जांच हेतु बुलाया जाएगा।

इस बीच यह निष्कर्ष निकाला गया है कि दिनांक 12/12/2025 को जारी एल ओ ए के अंतर्गत शामिल टैंकर ट्रकों की जांच, निविदा पी टी/28 की शर्तों एवं नियमों के अनुसार तत्काल प्रभाव से बिना किसी बाधा के प्रारंभ की जाएगी तथा एल ओ ए की सभी आवश्यक शर्तों को पूर्ति के उपरांत कार्यादेश जारी किया जाएगा।

इस समझौते में प्रबंधन की ओर से एसडीओ की मौजूदगी में तमल प्रमाणिक, ज्योत्सना कीनो शामिल थे। वहीं एसोशिएशन की ओर से टीका खान, शादिक अली, सुनील कुमार तिवारी वीरू को शामिल थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

विधायक सरयू राय स्वस्थ: वायरल संक्रमण और अत्यधिक थकान के बाद अस्पताल में हो रहा सुधार, समर्थकों से मिलने न आने की अपील

Leave a Comment