मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

ठंड में पुलिस की सुस्ती से अपराधी सक्रिय! सरिया के चिचाकी मार्केट कॉम्प्लेक्स में रानी ज्वेलर्स से 5 लाख से अधिक की चोरी

On: December 30, 2025 9:11 PM
Follow Us:

गिरिडीह/सरिया : ठंड के मौसम का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिचाकी के मार्केट कॉम्प्लेक्स स्थित रानी ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाया। देर रात चोरों ने दुकान का पूरा शटर गैस कटर से काट डाला और भीतर रखे सोने-चांदी के जेवर समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की कुल राशि 5 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

कड़ाके की ठंड के कारण आसपास के लोगों को घटना की भनक तक नहीं लगी। सुबह दुकान मालिक के पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने जब दुकान खोला तो देखा कि शटर पूरी तरह कटा हुआ है और सोने-चांदी के कीमती जेवरात गायब हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सूचना मिलते ही सरिया थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों गिरिडीह जिले में चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस की सुस्ती और रात्रि गश्ती की कमी के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी का सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment