मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम कमीशनिंग प्रक्रिया का किया अवलोकन

On: November 2, 2025 9:54 PM
Follow Us:
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम कमीशनिंग प्रक्रिया का अवलोकन किया, मॉक पोल किया और इलेक्ट्रॉनिक परिणामों व वीवीपैट पर्चियों का मिलान किया।

Ghatsila Assembly by-election 2025: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की कमीशनिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर में आयोजित कमीशनिंग व मॉक पोल का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रत्याशियों की सूची के प्रकाशन और द्वितीय रैंडमाइजेशन के बाद, बूथवार बीयू, सीयू और वीवीपैट मशीनों की कमीशनिंग की गई। इस प्रक्रिया में आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतपत्र, प्रत्याशी सेटिंग, प्रतीक लोडिंग, पता टैग व गुलाबी पेपर सील से सील करना शामिल था।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कमीशनिंग के दौरान प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद, पांच प्रतिशत मशीनों पर 1,000 वोट डाले गए और इलेक्ट्रॉनिक परिणामों व वीवीपैट पर्चियों का मिलान किया गया। कमीशनिंग के बाद, सभी मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच एक स्ट्रांग रूम में रखा गया।

मतदान के दिन ईवीएम मशीनों को अभ्यर्थियों/प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एवं वीडियोग्राफी के तहत मतदान केंद्रों पर भेजा जाएगा।इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, ईवीएम सेल प्रभारी मोहम्मद मोजाहिद अंसारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment