मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

छठ पर्व पर येसु भवन पंप हाउस घाट के पास लगाया गया सहायता शिविर, श्रद्धालुओं के लिए फर्स्ट एड, एंबुलेंस और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: October 27, 2025 10:32 PM
Follow Us:
छठ पर्व पर येसु भवन पंप हाउस घाट के पास लगाया गया सहायता शिविर, श्रद्धालुओं के लिए फर्स्ट एड, एंबुलेंस और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर, 27 अक्टूबर 2025 | संवाददाता रिपोर्ट

A 2

छठ महापर्व के अवसर पर ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट और आजादनगर थाना शांति समिति की ओर से आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित येसु भवन पंप हाउस घाट के पास श्रद्धालुओं की सहायता के लिए एक विशेष सहायता शिविर (हेल्प डेस्क) लगाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष मतिनुल हक अंसारी, मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान, मानगो नगर निगम के नगर प्रबंधक निशांत कुमार, नगर प्रबंधक प्रह्लाद मिश्रा, शाहिद परवेज, सुहैल अख्तर अंसारी, मीडिया इंचार्ज साजिद परवेज, डॉ. मोहम्मद अहमद, अफ़ताब आलम, मेन्‍नू खान, ट्रैफिक पुलिस के जवान एवं एस.आई. शैलेन्द्र नायक विशेष रूप से उपस्थित थे।

शिविर में श्रद्धालुओं के लिए फर्स्ट एड, एंबुलेंस सेवा और शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में निशुल्क वाहन एवं एंबुलेंस सेवा भी मुहैया कराई गई। यह पहल श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए की गई थी।

THE NEWS FRAME

हर वर्ष की तरह इस बार भी आस्था और पवित्रता के प्रतीक इस महापर्व पर प्रशासन, शांति समिति और समाजसेवियों का विशेष सहयोग देखने को मिला। सुबह छठव्रतियों ने सभी अधिकारियों और ट्रस्ट के सदस्यों को प्रसाद और तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर मानगो नगर निगम के अधिकारीगणों ने घाट की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की पहल की सराहना की।

इस सहायता शिविर ने छठव्रतियों को न केवल सुविधा प्रदान की, बल्कि समाज में सामुदायिक एकता, जनसहयोग और प्रशासनिक तत्परता की मिसाल भी पेश की।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied