मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

NTTF गोलमुरी में तीन दिवसीय दिवाली फेस्ट का भव्य आयोजन

On: October 18, 2025 8:18 AM
Follow Us:

जमशेदपुर, गोलमुरी: आर. डी. टाटा तकनीकी संस्थान (NTTF), गोलमुरी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय दिवाली फेस्ट – 2025 का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की लीड इंस्टीट्यूशन मैनेजर बी. के. सिंह, प्राचार्य सुश्री प्रीता जॉन, उप प्राचार्य श्री रमेश राय एवं मैनेजर मनस्विता शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह तीन दिवसीय आयोजन 17 से 19 नवंबर 2025 तक चला। फेस्ट में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विविध प्रतियोगिताएं एवं मुख्य आकर्षण

फेस्ट में कई पारंपरिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें –

  • दिया सजावट प्रतियोगिता
  • तोरण मेकिंग प्रतियोगिता
  • दिवाली घर मेकिंग प्रतियोगिता
  • पूजा स्थान सजावट प्रतियोगिता
  • रंगोली (अल्पना) निर्माण प्रतियोगिता
  • मेकअप आइटम डिजाइन
  • सांस्कृतिक नृत्य समूह प्रतियोगिता शामिल रहीं।

इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच शिक्षा के साथ संस्कार और परंपरा का समावेश करना था।

प्रतियोगिता परिणाम

1. तोरण मेकिंग:
प्रथम – भूमि, खुशी, मान्यता, स्वीटी (एम2बी)

2. सजावटी वस्तुएं:
प्रथम – प्रीति सिंकु, श्रेया पांडे, लकी, शिवली (एम1ए)
द्वितीय – आयुषी, रितिका, आलिया, सृष्टि (ई2)
तृतीय – हेमा, दीया (एम2ए)

3. दिवाली घर बनाना:
प्रथम – देवेश महतो, उज्ज्वल कुमार, अंकित केआर सिंह, राहुल मंडल (ई2)
द्वितीय – सुमन पालित, देवेंद्र ठाकुर, अर्जुन बहादुर, मन्नू कुमार सिंह (टी2ए)
तृतीय – उदय शंकर हलधर, सागर कुमार, अंकित केआर सिंह, आशीष चौधरी (टी2ए)
सान्त्वना – अभय कुमार रजक, अनुज कुमार सिंह, समरप्रीत सैमुअल, समीर कुमार (टी1बी)

4. अल्पना बनाना:
प्रथम – आस्था रंजन, ऋषिका कुमारी, कशिश कुमारी, खुशी सिंह (सी2)
द्वितीय – आरती मुर्मू, राखी गोराई, भारती दास, देवयानी मुखी (एम1ए)
तृतीय – प्रतिमा आचार्य, चंदानी कुमारी, उम्मे कुलसुम, श्रुति मुंडा (एम1बी)

5. मेकअप आइटम:
प्रथम – रिया, शिप्रा, अदिति (एम1ए)
द्वितीय – श्रेया, दिशा, स्वर्णाली डे, सबिता महतो (एम1बी, ई2, टी2बी)
तृतीय – कोमल कुमारी, प्रीति गुहा (टी2बी, टी3ए)

6. समूह नृत्य प्रतियोगिता:
प्रथम – रिया कुमारी, अदिति कुमारी, अर्पिता दमाई, उर्मिला वर्षा (सीपी15 – मराठी थीम)
द्वितीय – रितिका कुमारी, ऋतु कुमारी, स्नेहा कुमारी, अन्वेषा, कुणाल, शशांक शर्मा, पवन कुमार (सीपी01 – बिहारी थीम)
तृतीय – बंदना, श्रेया सिंह, सबिता महतो, प्रीति सिंकु, नीलांजा महतो, आयशा (सीपी15 – मैथिली झिझिया थीम)

आयोजन टीम

दिवाली कमेटी: ज्योति ठाकुर, मुनमुन गोराई, मनीषा मुंडा
सहयोगी शिक्षकगण: मुनमुन, रितेश श्रीवास्तव, वरुण कुमार, दीपक सरकार, अजीत कुमार, हरेश, स्मृति, मंजुला, नेहा, पल्लवानी चौधरी, निरंजन कुमार, राजीव, मनीष, एन. शिवा आचार्य, एस. के. मिश्रा, इतिश्री, शर्मिष्ठा, मृणमोय, लक्ष्मण सोरेन, नकुल, प्रीति, शिल्पा, विवेक प्रसाद एवं अन्य।

कार्यक्रम का समापन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।
संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी श्री वरुण कुमार ने बताया कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में रचनात्मकता, परंपरा और सामूहिकता की भावना विकसित होती है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

NIT जमशेदपुर के शोधार्थी कमल बहादुर यादव ने किया पीएचडी शोध का सफल बचाव

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

PM-YASASVI स्कॉलरशिप ने झारखंड के विश्वजीत मंडल का एमबीए का सपना किया साकार, IIM रायपुर तक पहुंचने वाले समुदाय के पहले छात्र बने

केरला पब्लिक स्कूल, मानगो में वरिष्ठ छात्र परिषद (सीनियर स्कूल कैबिनेट) का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के ‘शंखनाद 2026’ में उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं का ऐलान

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘शंखनाद-2026’ का आयोजन, नए शैक्षणिक सत्र का हुआ भव्य स्वागत – डॉ. रश्मि

Leave a Comment