मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

एनएच 33 पर दो-दो बार होगा पानी का छिड़काव, जीपीएस लोकेशन के साथ कंपनी डालेगी फोटो

On: October 8, 2025 9:42 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर उनके जनसुविधा प्रतिनिधियों ने बुधवार को एनएच 33 पर काम कर रही कंपनी एचबी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड के पारडीह काली मंदिर स्थित कार्यालय पर लायजनिंग अफसर इकबाल मोहम्मद से मुलाकात की।

सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधियों एवं अन्य पदधारियों ने इकबाल मोहम्मद से कहा कि आप जो निर्माण कार्य करवा रहे हैं, उससे धूल बहुत उड़ रही है। पारडीह चौक से बालीगुमा तक चलना मुश्किल हो गया है। लोगों को सामने की चीजें भी नहीं दिख रही हैं, इतनी धूल है। कई बार कहा गया है कि आप लोग पानी का छिड़काव करें ताकि धूल दबे लेकिन आप लोगों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। निर्माण के दौरान आप लोगों ने कई स्थानों की सड़कें भी तोड़ दी हैं। अगर ऐसा ही है तो आप लोग काम बंद कर दें।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस पर इकबाल मोहम्मद ने कहा कि वह आज से ही दो-दो बार पानी का छिड़काव कराएंगे। इतना ही नहीं, जो टूट-फूट हुई है, उसे भी आज से ही दुरुस्त करवाना शुरु करेंगे। इतना ही नहीं, पानी छिड़काव के कार्य का जीपीएस लोकेशन के साथ फोटो भी भेजेंगे। इस मौके पर पिंटू सिंह, पवन सिंह, प्रवीण सिंह, लालू गौड़, हेमंत पाठक, धनंजय कुमार, साहेब बागची आदि मौजूद रहे।

वीडियो देखें :

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment